IND vs ZIM: भारतीय टीम ने क्यों पहनी आज के मैच में काली पट्टी? किसके निधन से पसरा मैदान पर मातम

IND vs ZIM: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में दूसरे टी20 मैच के दौरान जब श्रेयस अय्यर टॉस करने के लिए आए, तब उनके हाथ पर बंधी काली पट्टी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। सवाल यह था कि आखिर ऐसा क्या है। श्रेयस अय्यर ने अपनी बाजू पर ब्लैक आर्मबैंड क्यों पहना हुआ है।

दरअसल किसी के निधन के बाद ट्रिब्यूट देने के लिए प्लेयर्स मैदान पर उतरते समय काली पट्टी बांधते हैं। यह हमेशा होता आया है। सर गैरी सोबर्स के निधन पर भारत और इंग्लैंड की टीमों ने भी कुछ ऐसा ही किया था। आज के मैच से पहले ज़िम्बाब्वे क्रिकेट के खास सदस्य का निधन हो गया था।

IND vs ZIM

बीसीसीआई ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि भारत और जिम्बाब्वे के खिलाड़ी जिम्बाब्वे क्रिकेट के उपाध्यक्ष सिल्वेस्टर मत्शाका के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए काली पट्टी (ब्लैक आर्मबैंड) बांधकर मैदान पर उतरे हैं। उनका बीती रात निधन हो गया।

मैच से कुछ घंटों पहले ऐसा होना काफी दुखद है। हालांकि मैच आयोजित करने का फैसला रखा गया लेकिन अपने उपाध्यक्ष को श्रद्धांजलि देते हुए मुकाबला निर्धारित दिन ही आगे बढाने का फैसला ज़िम्बाब्वे क्रिकेट के द्वारा लिया गया। इसमें बीसीसीआई का पूरा सहयोग देखने को मिला।

टॉस के समय श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव होने की बात कही। पिछले मैच में डेब्यू करने वाले अशोक शर्मा को इस बार बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। आज यश ठाकुर का डेब्यू हुआ है। वह बंगाल से आते हैं।

टॉस जीतकर ज़िम्बाब्वे ने फील्डिंग का फैसला लिया और वैभव सूर्यवंशी को जल्दी आउट कर दिया। सूर्यवंशी ने शुरुआत तो अपने तीखे अंदाज में की लेकिन वह 9 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा भी पिछले मैच की तरह इस बार भी 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+