IND vs ZIM Weather: चेन्नई में करो या मरो की जंग, भारत-ज़िम्बाब्वे मैच में बारिश को लेकर बड़ी खबर

IND vs ZIM Weather Forecast: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का रोमांच अपने चरम पर है। गुरुवार, 26 फरवरी को चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान में उतरेगी। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया के लिए यह जीत अनिवार्य है। मैच से पहले मौसम और टीम चयन को लेकर बड़ी खबरें सामने आई हैं।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे सुखद खबर मौसम को लेकर है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई में गुरुवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 32°C रहने का अनुमान है, जो शाम तक गिरकर 27°C हो जाएगा। मैच के दौरान बारिश होने की आशंका 0% है, जिसका मतलब है कि दर्शकों को बिना किसी रुकावट के पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा।

ind vs zim

समुद्र के किनारे स्थित होने के कारण रात में उमस बढ़ेगी, जिससे मैदान पर ओस गिर सकती है। यह टॉस जीतने वाले कप्तान के फैसले में बड़ी भूमिका निभाएगा। शुरुआत में गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आएगी, जिससे पावरप्ले में तेजी से रन बन सकते हैं।

पिच को लेकर क्या है रिपोर्ट

खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होगी। ऐसे में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे स्पिनर्स जिम्बाब्वे के लिए बड़ी चुनौती पेश करेंगे। हालांकि यह भी ध्यान में रखना होगा कि ज़िम्बाब्वे के पास भी अच्छे स्पिनर हैं। खुद सिकंदर रजा भी बल्लेबाजों को परेशान करने की क्षमता रखते हैं।

टीम इंडिया में बदलाव का संकेत

भारतीय खेमे से सबसे बड़ी खबर टीम चयन को लेकर आ रही है। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संकेत दिया है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। उधर रिंकू सिंह की वापसी की खबर है। अस्पताल में भर्ती पिता से मिलने के बाद रिंकू वापस टीम में शामिल हो रहे हैं।

टीम इंडिया के लिए अहम मुकाबला

सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत का नेट रन रेट काफी नीचे चला गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ न केवल जीत जरूरी है, बल्कि टीम इंडिया को एक बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी ताकि सेमीफाइनल के समीकरण उनके पक्ष में रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+