प्रीति जिंटा के इस धुरंधर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शुभमन गिल की बढ़ेगी टेंशन, जानें पूरी खबर

IND vs ZIM, T20I Series: भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने टीम का ऐलान कर दिया है। जिमबाब्वे की कमान अनुभवी खिलाड़ी सिकंदर रजा के हाथों में होगी। सिकंदर राजा लंबे समय से जिमबाब्वे के लिए गेंद और बल्ले दोनों से ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सिकंदर राजा और शुभमन गिल के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दौरान कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

पंजाब का हिस्सा रहे हैं रजा

सिकंदर रजा आईपीएल में प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आए थे। पंजाब किंग्स ने सिकंदर रजा को 50 लाख के बेस प्राइज में अपने साथ जोड़ा था। सिकंदर राजा ने कुछ अहम मुकाबले में टीम को जीत भी दिलाई थी। प्रीति जिंटा का यह धुरंधर खिलाड़ी अब शुभमन गिल को टेंशन में डालने को तैयार है।

IND vs ZIM 1

शुभमन गिल के पास शानदार मौका

जिम्बाब्वे की टीम में कई ऐसे ऑलराउंडर खिलाड़ी मौजूद हैं जो गेंद और बल्ले दोनों से ही मैच का रूख पलट सकते हैं। ऐसे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को सावधान रहने की जरूरत है। शुभमन गिल बतौर कप्तान गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। ऐसे में भारत के लिए उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

रोहित-विराट को रिप्लेस करने का मौका

शुभमन गिल बतौर बल्लेबाज भी पिछले कुछ समय से खराब फार्म से गुजर रहे हैं। ऐसे में उनके पास यह सुनहरा अवसर है जहां वह अपने हुनर और काबिलियत का परिचय दे सकते हैं। टी-20 फॉर्मेट में भी शुभमन गिल अपना लोहा मनवाने को बेताब होंगे। शुभमन और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे युवा खिलाड़ियों के पास रोहित शर्मा और विराट कोहली को रिप्लेस करने का अच्छा मौका है। यह दोनों ही खिलाड़ी इस सीरीज के दौरान अपनी दावेदारी पेश करना चाहेंगे।

पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा।

अंतिम तीन मैचों के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

टी-20 सीरीज के लिए जिम्‍बाब्‍वे टीम

सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जॉनाथन कैंपबेल, तेंडाई चटारा , ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट कैया, क्लाइव मदांडे, वेस्ली माधेवेर, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, ब्लेसिंग मुज़ारबानी , डायोन मायर्स, अंतम नकवी , रिचर्ड नगारवा, मिल्टन शुम्बा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+