IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी करेंगे आज ज़िम्बाब्वे में धमाल, कब, कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव मुकाबला?

IND vs ZIM T20 Free Mei Kaise Dekhe: श्रेयस अय्यर की कप्तानी का विदेशी सरजमीं पर एक बार फिर से टेस्ट होने वाला है। आयरलैंड और इंग्लैंड में टी20 हारने के बाद भारतीय टीम अब ज़िमाब्व्बे दौरे पर है। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का पहला मुकाबला आज खेला जाना है, जो हरारे में है।

इस मुकाबले में एक बार फिर से 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के ऊपर नजरें रहने वाली हैं। इंग्लैंड में बल्ला नहीं चलने के बावजूद वह टीम में अपना स्थान रिटेन रखने में कामयाब रहे हैं। तीन मुकाबले इंग्लैंड में खेलने का फायदा वैभव सूर्यवंशी को यहां निश्चित तौर पर होगा।

IND vs ZIM

भारतीय टीम के लिए एक और राहत की बात रिंकू सिंह की वापसी है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर वह टीम में शामिल नहीं थे। उनके अलावा 2024 में अंतिम बार मैदान पर नजर आने वाले मयंक यादव भी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया में आज कोई डेब्यू होगा या नहीं।

भारत-ज़िमाब्व्बे हेड टू हेड

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच 14 बार टी20 क्रिकेट में टक्कर देखने को मिली है। भारतीय टीम ने इसमें बाजी मारते हुए 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। ज़िम्बाब्वे की टीम को महज 3 ही मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है।

भारत-ज़िम्बाब्वे टी20 फ्री में कैसे देखें

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण Unite8 Sports Tv पर किया जाएगा। इसके अलावा ओटीटी पर मैचों का प्रसारण फैनकॉड करेगा। इनके लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे लेकिन फ्री में देखने का जुगाड़ भी है। DD फ्री डिश वाले यूजर्स इस मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

कैसी रहेगी पिच

ज़िम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच में उतनी तेजी नहीं दिखती है लेकिन बल्लेबाज के पास स्ट्रोक प्ले करने का मौका भी रहता है। कम स्कोरिंग वाले मुकाबले ज्यादा देखने को मिलते हैं। क्रीज पर जमने के बाद रन बटोरे जा सकते हैं और 160 से 170 का स्कोर अच्छा माना जा सकता है।

कब होगा भारत-ज़िम्बाब्वे मैच का टॉस

भारतीय समय के अनुसार देखा जाए, तो इस मुकाबले का टॉस शाम 4 बजे हो जाएगा। मैच की पहली गेंद डालने का समय 4 बजकर 30 मिनट है। दोनों देशों के दर्शकों के लिए यह सूटेबल टाइम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+