Ind vs Zim: भारतीय खिलाड़ियों के पूल सेशन में कटौती, BCCI ने कम समय में नहाने के दिए निर्देश; जानें वजह
भारतीय टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में खेली जानी है।
नई दिल्ली, 16 अगस्त: भारतीय टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। यह सीरीज जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में खेली जानी है। हरारे में इन दिनों जल संकट गहराया हुआ है। राजधानी के कई हिस्सों में तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। पेय जल के लिए स्थानीय लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। भारी जल संकट को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों के नहाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने खिलाड़ियों से पानी बर्बाद नहीं करने का अग्राह किया है। साथ ही भारतीय खिलाड़ियों के पूल सेशन में भी कटौती की गई है और उन्हें जल्दी-जल्दी नहाने के लिए कहा गया है।
Recommended Video

अधिकारी ने कही ये बात
भारतीय टीम साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी। इस दौरान केपटाउन में भी जल संकट का सामना करना पड़ा था। बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों को सलाह दी है कि जितना हो सके कम से कम पानी का इस्तेमाल करें। टीम जिस होटल में ठहरी हुई है वहां पर भी पानी की बर्बादी रोकने के लिए बोर्ड लगाए गए हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, हरारे में पानी की स्थिति गंभीर है और खिलाड़ियों को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्हें किसी भी कीमत पर पानी की बर्बादी न करने और कम से कम समय में नहाने को कहा गया है। इसके अलावा पानी बचाने के लिए पूल सेशन में कटौती की गई है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- जिम्बाब्वे: रयान बर्ल, रेजिस चकाब्वा (कप्तान), तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याराउ, विक्टर न्याराउ। मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो।
- भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं दूसरा एकदिवसीय 20 अगस्त को और तीसरा 22 अगस्त को खेला जाएगा। सीरीज के सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले जाएंगे। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12.45 बजे शुरू होंगे।
- पहला वनडे: 18 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
- दूसरा वनडे: 20 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
- तीसरा वनडे: 22 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब












Click it and Unblock the Notifications