IND vs ZIM DreamXI, 6 July: आज के मैच की ये है सबसे तगड़ी ड्रीम11 टीम, करोड़ों की कमाई का बड़ा मौका?

Zimbabwe vs India, 1st T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज, 6 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक एक्शन भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। मैच से पहले IND vs ZIM की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की जीत के बाद छोटे फॉर्मेट में टीम की कमान अब युवा खिलाड़ियों के हाथ में है। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे विश्व कप के लिए क्वालीफाई न करने के बाद वापसी करने के लिए बेताब होगा। इन दोनों टीमों ने कुल आठ आमने-सामने मैच खेले हैं, जिनमें से भारत ने छह मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे ने सिर्फ दो मैच जीते हैं।

Team India

हरारे की पिच रिपोर्ट
हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए सपोर्टिव है। डेथ ओवरों में गेंदबाज़ अहम होते हैं और उन्हें विकेट निकालने के मौके मिलते हैं। इस पिच पर स्पिनरों से ज़्यादा तेज़ गेंदबाज़ों की अहमियत होती है। यहां आखिरी टी20 मैच दिसंबर 2023 में ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें 10 विकेट के नुकसान पर कुल 281 रन बने थे।

भारत बनाम जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग XI
भारत: ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), रियान पराग, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

जिम्बाब्वे: इनोसेंट कैया, तदीवानाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), वेस्ले मधेवेरे, क्लाइव मदंडे (विकेट कीपर), ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदई चतारा, रिचर्ड नगारवा।

जिम्बाब्वे बनाम भारत के पहले मैच की ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: क्लाइव मदंडे
  • बल्लेबाज: शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग
  • ऑलराउंडर: सिकंदर रजा, अभिषेक शर्मा, ब्रायन बेनेट
  • गेंदबाज: रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा
  • कप्तान: ऋतुराज गायकवाड़
  • उपकप्तान: रवि बिश्नोई

ये भी पढ़ें- PM मोदी से मिलने गई टीम इंडिया के पास नहीं है असली ट्रॉफी, आखिर कहां है भारत का खिताब?

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद, रवि बिश्नोई, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा, तुषार देशपांडे, हर्षित राणा।

जिम्बाब्वे टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवनाशे मारुमानी, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मदंडे (विकेट कीपर), इनोसेंट काइया, वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, तेंदई चतारा, ब्रैंडन मावुता, डायोन मायर्स, फराज अकरम, अंतुम नकवी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+