शुबमन गिल की बड़ी खासियत, अक्षर पटेल ने बताई बल्लेबाज की सबसे पॉजिटिव बात
हरारे, 23 अगस्त: युवा भारतीय बल्लेबाज शुबमन गिल ने वेस्टइंडीज के दौरे से अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए थे। वे गजब की फॉर्म में लगे लेकिन केवल वनडे सीरीज में चुने जाने के कारण टी20 में नहीं खेल पाए। एक बार फिर उनको टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला जब भारत ने जिम्बॉब्वे का वनडे सीरीज के लिए दौरा किया। यहां पर भी गिल कमाल के टच में दिखाई दिए और तीसरे वनडे में शतक ठोककर मैन ऑफ द सीरीज बन गए। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल ने टीम के साथी शुबमन गिल की तारीफ की है।

गिल के खेल में क्या बदलाव आया
युवा खिलाड़ी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय शतक बनाया, जिससे भारत को सीरीज स्वीप पूरा करने में मदद मिली। अक्षर से जब पूछा गया कि गिल के खेल में क्या बदलाव आया है, तो उन्होंने कहा कि 22 वर्षीय खिलाड़ी ज्यादा डॉट बॉल नहीं खेलता है और स्ट्राइक रोटेट करते रहता है।

अक्षर पटेल ने बताई बल्लेबाज की सबसे पॉजिटिव बात
गिल ने 2019 में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अपनी पारी के लिए 97 गेंदों में 130 रन बनाए, और भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आठ विकेट पर 289 रन बनाए। अंत में 13 रन से जीत के साथ मेजबान टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ भी प्लेयर ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया था और जिम्बाब्वे के खिलाफ उनकी सफलता के लिए वही पुरस्कार मिला।
अक्षर ने तीसरे वनडे के बाद मैच के बाद कहा "वह नियमित रूप से सिंगल और डबल्स ज्यादा ले रहा है और बहुत अधिक डॉट गेंद नहीं खेल रहा है। मुझे लगता है कि यह उसका सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू है। जब भी वह बल्लेबाजी करता है, तो वह स्ट्राइक रोटेट करता है। वह खराब गेंदों को बाउंड्री में भी बदल देता है। वह स्पिनरों के साथ भी बहुत अच्छा खेलता है और स्वीप और रिवर्स स्वीप के साथ बहुत अच्छा है।"

क्या गिल मैदान के बाहर उतने ही गंभीर हैं
अक्षर से पूछा गया कि क्या गिल मैदान के बाहर उतने ही गंभीर हैं जितने कि वह अंदर हैं।
तो उन्होने कहा कि, इतना सीरियस नहीं है, जब बैटिंग करता है तो सीरियस हो जाता है। वह सबके साथ मजाक करता रहता है। लेकिन वो सबसे ज्यादा ईशान किशन, आवेश खान और मेरे साथ मजे करता है।












Click it and Unblock the Notifications