विराट कोहली को टी-20 में रिप्लेस करेगा ये खिलाड़ी! धोनी को मानता है गुरु, बर्थडे पर दिया खास तोहफा
IND vs ZIM 2nd T20I Highlights: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मैच में 100 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज को 1-1 से बराबरी कर लिया है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जिमबाब्वे की टीम ने अपने नाम किया था। वहीं दूसरे मैच में भारत ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए वापसी कर ली है। भारत की तरफ से इस मुकाबले में बल्लेबाजों ने अपना दमखम दिखाया।
कौन लेगा कोहली की जगह
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने दूसरे टी-20 मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 77 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसकी बदौलत भारतीय टीम 234 रनों तक पहुंचने में सफल रही। ऋतुराज गायकवाड़ की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फैंस उन्हें विराट कोहली का रिप्लेसमेंट बता रहे हैं।

गायकवाड़ ने दिखाया दम
दरअसल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। ऐसे में भारतीय टीम को विराट कोहली की जगह किसी युवा खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जोड़ना होगा। ऋतुराज गायकवाड़ इस लिस्ट में काफी ऊपर है। उन्होंने कई मौके पर खुद को साबित भी किया है। ऐसे में विराट कोहली की जगह वह भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
भारत के लिए खेली तूफानी पारी
ऋतुराज गायकवाड़ महेंद्र सिंह धोनी को अपना गुरु मानते हैं। धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल में चेन्नई के लिए एक साथ खेलते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे के मौके पर गायकवाड़ ने आतिशी बल्लेबाजी कर अपने पूर्व कप्तान को एक खास तोहफा दिया। ऋतुराज ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 47 गेंदों पर नाबाद 77 रन की पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications