वैभव फ्लॉप तो दूसरे बिहारी ने मचाया गदर, ईशान किशन की कुटाई से ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों की निकली चीखें

IND vs ZIM: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलने के लिए मैदान पर उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। पिछले मैच में ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप हो गए। बिहार से ही आने वाले साथी खिलाड़ी ईशान किशन ने तबाही मचा दी।

हालांकि वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से भी शुरुआत अच्छी रही थी। वह 9 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 1 छक्के से 20 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा का बल्ला इस बार भी खामोश रहा और वह 8 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।

IND vs ZIM

ईशान किशन ने अपनी जिम्मेदारी से बैटिंग करते हुए खराब गेंद मिलते ही उसको बाउंड्री का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए महज 31 गेंदों में अपना 12वां अर्धशतक पूरा किया। 2 विकेट गिरने के बाद पारी को संभालना था और उन्होंने वही करते हुए तूफानी बैटिंग की।

फिफ्टी जड़ने के बाद ईशान किशन शतक के करीब चले गए थे लेकिन 44 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हो गए। इसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे, कप्तान श्रेयस अय्यर 25 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

किशन के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने रन गति कम नहीं होने दी और आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतकीय पारी खेल डाली। उनके बल्ले से 25 गेंदों में नाबाद 60 रन आए। इस दौरान 5 चौके और 3 शानदार छक्के देखने को मिले। इस तरह टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए ज़िम्बाब्वे की टीम पूरी तरह से बिखर गई, 18वें ओवर तक आते-आते मेजबान टीम 129 के कुल स्कोर पर आउट होकर चली गई। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार सीरीज जीत ली। यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने मिलकर 2-2 विकेट अपने नाम किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+