IND vs WI: यशस्वी जायसवाल का अनोखा कारनामा, रोहित शर्मा का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Yashasvi Jaiswal: वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने गदर मचा दिया था। जायसवाल ने नाबाद फिफ्टी जड़ते हुए टीम इंडिया को एक आसान जीत दिला दी। उनके अलावा गिल के बल्ले से भी फिफ्टी आई थी।
यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 165 रनों की बड़ी भागीदारी हुई थी। 179 रनों का लक्ष्य टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। टीम इंडिया के लिए दूसरा टी20 खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने एक कीर्तिमान अपने नाम किया।

जायसवाल ने 11 चौकों और 3 छक्कों से नाबाद 84 रन बनाए। उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया। इसके अलावा जायसवाल ने कप्तान रोहित शर्मा का 13 साल पुराना एक रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। वह भारतीय टीम की तरफ से सबसे कम उम्र में 75+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
जायसवाल ने 21 साल और 227 दिनों में 84 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 23 साल और 7 दिन की उम्र में 79 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जायसवाल ने इस आंकड़े को पार कर दिया और नम्बर एक की कुर्सी हासिल कर ली। शुभमन गिल ने 23 साल और 146 दिन के समय में नाबाद 129 रन की पारी खेली थी।
सुरेश रैना ने 23 साल और 156 दिनों की उम्र में 101 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा इस लिस्ट में ईशान किशन का नाम भी शामिल है। किशन ने 23 साल और 221 दिनों की उम्र में 89 रनों की पारी खेली थी। इस तरह यशस्वी जायसवाल ने इन सभी धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया।
भारतीय टीम ने फ्लोरिडा टी20 मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बरारी हासिल कर ली। अंतिम मुकाबला दोनों टीमों के लिए निर्णायक हो गया है। करो या मरो वाली स्थिति में जीत दर्ज करने वाली टीम को ट्रॉफी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications