IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ किस भारतीय गेंदबाज ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट, देखें पूरी लिस्ट

वेस्टइंडीज के खिलाफ किस गेंदबाज ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

India vs West Indies Test Series: टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीरीज का पहला मैच बुधवार से विंडसर पार्क में खेला जाना है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगी। आइए इस रोचक मुकाबले से पहले जानते हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ किस भारतीय गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

कपिल देव के नाम है सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे टॉप पर पूर्व स्टार ऑलराउंडर कपिल देव का नाम आता है, जिन्होंने 25 मैचों में 89 विकेट लिए हैं, इस दौरान 83 रन पर 89 विकेट गिराना टेस्ट में उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

anil kumble

वेस्टइंडीज के खिलाफ अनिल कुंबले के नाम 76 विकेट
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले का नाम है। उन्होंने 17 टेस्ट मैचों में 76 विकेट हासिल किए हैं। कुंबले ने 1990 में इंग्लैड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला। अनिल कुंबले 132 टेस्ट मैच की 236 पारियों में 619 विकेट लेकर टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं।

श्रीनिवास वेंकटराघवन
वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में श्रीनिवास वेंकटराघवन तीसरे स्थान पर विराजमान हैं। उन्होंने 23 टेस्ट मैचों में 68 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि, 95 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है।

भागवत चंद्रशेखर
भागवत चंद्रशेखर वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 टेस्ट मैचों में 65 विकेट अपने नाम किए हैं। चंद्रशेखर के टेस्ट करियर की बात करें तो भारत के लिए उन्होंने 58 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29.74 की औसत से कुल 242 विकेट लिए हैं।

बिशन सिंह बेदी
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर बाएं हाथ के गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का नाम है। उन्होंने भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 टेस्ट मैचों में 62 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 1966 से 1979 तक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला। उन्होंने कुल 67 टेस्ट मैच में 266 विकेट लिए चटकाए। उन्होंने 22 टेस्ट मैचों में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+