IND vs WI 2nd T20I: अय्यर हो सकते हैं बाहर, दीपक हुड्डा को मिल सकता मौका; देखें संभावित प्लेइंग 11

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार, 1 अगस्त को वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 31 जुलाई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार, 1 अगस्त को वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 68 रन से जीत लिया था। ऐसे में दूसरे मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होगी। दूसरे मुकाबले में श्रेयस अय्यर को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। उनकी जगह दीपक हुड्डा या फिर संजू सैमसन प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं।

पहले मैच में रहे फेल

पहले मैच में रहे फेल

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने पहले टी20 में श्रेयस अय्यर पर भरोसा जताया लेकिन दाएं हाथ का यह बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहा। केकेआर के कप्तान ने चार गेंदों को सामना किया और खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद दिनेश कार्तिक ने फिनिशर का रोल प्ले किया और 19 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन की पारी खेली। अश्विन ने भी उनका अच्छा साथ दिया और एक ओर से विकेट नहीं गिरने दिए। अश्विन 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

IPL 2022 के बाद भारत के लिए श्रेयस का प्रदर्शन

  • 36 (27) बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 40 (35) बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 14 (11) बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 4 (2) बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 0*(1) बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 28 (23) बनाम इंग्लैंड
  • 0 (4) बनाम वेस्टइंडीज
हुड्डा या सैमसन को मिल सकता मौका

हुड्डा या सैमसन को मिल सकता मौका

दूसरे टी20 में अगर अय्यर को बेंच पर बैठाया जाता है तो टीम इंडिया के पास दीपक हुड्डा और संजू सैमसन का विकल्प मौजूद है। हुड्डा जहां पहले से ही भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा थे तो वहीं सैमसन को केएल राहुल के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया है। संजू रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं तो वहीं सूर्यकुमार यादव 3 नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। हुड्डा भी इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। वह अब तक टी20 की चार पारियों में 204 रन बना चुके हैं। इसी बीच आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने नाबाद 104 रन जड़े थे। बल्लेबाजी की साथ ही वह स्पिन गेंदबाजी करने में भी सक्षम हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा/ श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई / कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।
  • वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, शमरा ब्रूक्स, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह।
  • वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), शामराह ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, कीसी कार्टी, काइल मायर्स, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शाई होप, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+