वेस्टइंडीज ने भारत को 200 से कम पर ऑलआउट करके बनाया नया कीर्तिमान, पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा
West Indies Win: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में जो हार पाई है, उसको लेकर काफी चर्चाएं हैं। एक तो भारत ने अति प्रयोग किए और दूसरे वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को इस तरह से हराया है कि पाकिस्तान का रिकॉर्ड भी टूट गया है।
भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियन की तरह वेस्टइंडीज टूर पर खेलने के इरादे से उतरी थी, लेकिन वनडे सीरीज में यह साफ है कि भारत इसको जीतने से ज्यादा विश्व कप के लिए अपनी टीम तैयार करने की कोशिश अधिक कर रहा है।

भारत ने बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल ब्रिजटाउन में हुए इस मुकाबले में खुद को 40.5 ओवर में 181 रनों के स्कोर पर ऑलआउट पाया। इसके बाद, जब गेंदबाजो से वेस्टइंडीज को इससे भी कम पर आउट करके मैच जिताने की उम्मीद थी तो कैरेबियाई बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 36.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।
इसके साथ ही दो मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर पहुंच चुकी है। मजेदार बात यह है, खराब दौर से गुजर रही वेस्टइंडीज ने भारत को वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 रन से कम पर आउट करने का रिकॉर्ड बना दिया है।
यह 29वीं बार था, जब वेस्टइंडीज ने भारत को 200 रन पर समेट दिया। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत को 28 बार दो सौ से कम के स्कोर पर आउट किया था। उनसे इस तरह का रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद नहीं थी लेकिन वेस्टइंडीज के गजब के इतिहास को देखते हुए यह समझा जा सकता है कि उन्होंने अपने तेज गेंदबाजी के चरम दिनों में भारत के खिलाड़ियों को कितना परेशान किया होगा।
ताजा मुकाबले की बात करें तो विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी के बाहर बैठे थे। उनकी जगह पर ओपनिंग में ईशान किशन और शुभमन गिल को मौका दिया गया था। संजू सैमसन नंबर 3 पर थे, लेकिन वे विफल रहे और यही स्थिति नंबर 4 5 और 6 पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की भी रही।
ये भी पढ़ें- सिर्फ इन गेंदबाजों ने लिए हैं ब्रॉड से ज्यादा टेस्ट विकेट, कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ने से मामूली अंतर से चूके
इस बार रवींद्र जडेजा काफी निचले क्रम पर बैटिंग कर रहे थे। भारत ने गेंदबाजी में कुछ खास नहीं किया है। केवल शार्दुल ठाकुर ही 8 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट ले सके। कुलदीप यादव ने फिर से बेहतर गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 30 रन दिए और 1 विकेट हासिल करने में कामयाबी की।












Click it and Unblock the Notifications