IND vs WI: आईपीएल नहीं खेलते तो टीम में नहीं लोगे, BCCI पर जमकर भड़के वसीम जाफर

Wasim Jaffer: वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टेस्ट और वनडे टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टेस्ट टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया। इन सबके बीच कुछ ऐसे क्रिकेटर भी रहे हैं, जिनको टीम में चुना जाना था लेकिन सलेक्ट नहीं किया गया।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने नाराजगी जताते हुए बीसीसीआई को लताड़ लगाई है। उन्होंने कुछ पॉइंट्स के साथ अपनी बात रखते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जाफर ने बताया कि टीम में कुछ रणजी खिलाड़ियों को शामिल किया जाना चाहिए था।

wasim jaffer

जाफर ने कहा कि चार ओपनरों को चुनने की क्या आवश्यकता है। इससे अच्छा तो सरफराज को घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का सम्मान देते हुए चुनते जो एक अतिरिक्त मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की भूमिका निभाते। ईश्वरन और पांचाल ने रणजी और इंडिया ए के लिए अच्छा कम करते हुए काफी समय से टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटा रहे हैं। वह आईपीएल नहीं खेलते, तो आपके दिमाग से ही बाहर हो गए।

जाफर ने अपना तीसरा पॉइंट भी रखा। उन्होंने कहा कि शमी को एक महीने का लम्बा ब्रेक मिलने के बाद रेस्ट दिया गया है, यह भी हैरान करने वाली बात है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो जितना ज्यादा खेलते हैं, फिट और फॉर्म में भी उतने ही ज्यादा रहते हैं।

गौरतलब है कि भारतीय टेस्ट टीम में ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है। दोनों ने ही आईपीएल में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। इस वजह से उनको टीम इंडिया में जगह मिल गई है। उनके अलावा मुकेश कुमार को भी टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है।

भारतीय टीम 12 जुलाई से वेस्टइंडीज में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया सबसे पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। अंत में पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा बाद में की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+