IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज में ही किंग कोहली तोड़ सकते हैं सफेद गेंद क्रिकेट के 10 बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्लीः विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ बड़े माइलस्टोन को हासिल करने की स्थिति में है। विराट कोहली के बल्लेबाजी रिकॉर्ड ऐसे हैं कि वह किसी ना किसी सीरीज में कुछ बड़े रिकॉर्ड बनाने या तोड़ने की स्थिति में होते ही हैं लेकिन भारतीय कप्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने खेल को बहुत ज्यादा एंजॉय करते हैं इसलिए उम्मीद की जा रही है कि विराट कोहली के शतकों का सूखा इस सीरीज में खत्म होगा और एक बार फिर से वह भारत की रन मशीन के तौर पर उभरेंगे। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 38 पारियों में 2000 से भी ज्यादा रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 72.10 रहा है और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 9 शतक भी लगा चुके हैं।
आइए देखते हैं विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ किन मील के पत्थरों को हासिल कर सकते हैं।

10 बड़े रिकॉर्ड-
1. विराट कोहली अगर एक शतक लगा देते हैं तो वह वनडे टीम में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे क्योंकि सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक लगाए हैं और विराट कोहली फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 शतक लगाकर उनकी बराबरी पर हैं। कोहली को केवल एक शतक की दरकार है और वह वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी कहलाएंगे।
2. विराट कोहली सचिन का एक और रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जो है- घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। यहां पर हम ओडीआई क्रिकेट की बात कर रहे हैं जहां पर कोहली ने 95 पारियां खेलकर 19 शतक लगाए हैं और सचिन तेंदुलकर 156 पारियां खेलकर 20 शतक लगा चुके थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे पसंद करते हैं कोहली-
3. विराट कोहली सबसे ज्यादा तेजी से घरेलू धरती पर वनडे में 5000 रन बनाने से केवल 6 रन दूर हैं। कोहली 95 पारियों में अभी तक घरेलू धरती पर 4994 रन बना चुके हैं जबकि सचिन तेंदुलकर ने ऐसा करने के लिए 120 पारियां ली थी। सचिन तेंदुलकर 160 पारियों में 6976 रन बना चुके हैं।
4. विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। ऐसा करने से केवल 103 रन दूर हैं। सचिन तेंदुलकर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5490 रन बनाए थे जबकि विराट कोहली 5388 रन बना चुके हैं।

वनडे के साथ टी20 में भी रिकॉर्ड कर रहे हैं इंतजार-
5. कोहली को T20I में टॉप रन-स्कोरर के रूप में अपना स्थान फिर से हासिल करने के लिए 73 रनों की आवश्यकता है। पिछले साल भारत दौरे पर गप्टिल ने उन्हें पछाड़ दिया था।
3299: मार्टिन गप्टिल
3227: विराट कोहली*
3197: रोहित शर्मा
6. कोहली को सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए 1 मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार की जरूरत है-
20: सचिन तेंदुलकर
19: विराट कोहली*
16: शाकिब अल हसन
15: जैक्स कैलिस

वनडे के बाद खेली जाएगी तीन मैचों की टी20 सीरीज-
7. T20I में मोहम्मद नबी के सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए 1 मैन ऑफ द मैच पुरस्कार की आवश्यकता है। नबी अब तक 13 बार ऐसा कर चुके हैं।
8. कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I में टॉप स्कोरर बनने के लिए 40 रनों की आवश्यकता है। वह फिलहाल सिर्फ 2 बल्लेबाजों से पीछे।
540: बाबर आजम
519: रोहित शर्मा
501: विराट कोहली*

नंबर 3 पर सबसे बड़े टॉप स्कोरर बन सकते हैं-
9. एकदिवसीय मैचों में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए संगकारा ने सबसे ज्यादा 59 बार टॉप स्कोर किया है जबकि अब दो ही ही कदम ये रिकॉर्ड तोड़ने से दूर हैं।
59: कुमार संगकारा
58: विराट कोहली
58: रिकी पोंटिंग
52: जैक्स कैलिस

अधिकतर रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के टूटेंगे-
10. कोहली को एशिया में सबसे तेज 7000 एकदिवसीय रन बनाने के लिए 137 रनों की जरूरत है। सचिन ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 166 पारियां खेलीं हैं। कोहली 133 पारियां खेल चुके हैं-
12,067: सचिन तेंदुलकर (281 पारियां)
8448: सनथ जयसूर्या (268 पारियां)
8249: कुमार संगकारा (216 पारियां)
7342: महेला जयवर्धने (235 पारियां)
7103: एमएस धोनी (186 पारियां)
6966: इंजमाम उल हक (174 पारियां)
6863: विराट कोहली (133 पारियां)*












Click it and Unblock the Notifications