दूसरा वनडे मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रही U19 WC विजेता भारतीय टीम

नई दिल्लीः इस महीने की शुरुआत में वेस्टइंडीज में विश्व कप जीतने वाली भारत की U19 टीम बुधवार को अहमदाबाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद थी। यश ढुल की अगुवाई वाली टीम एकदिवसीय मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी एक्शन में देख रही थी।

IND vs WI: U19 WC winning Indian team was present in the stadium to watch the second ODI match
Photo Credit: BCCI

बीसीसीआई सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष अरुण धूमल अंडर-19 विश्व कप टीम के सदस्यों के साथ स्टैंड पर मौजूद थे। एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, टीम के मुख्य कोच हृषिकेश कानिटकर और अन्य सहयोगी स्टाफ सदस्य भी उनके साथ शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- IPL Auction: भारत के इन 5 ऑलराउंडरों को नीलामी में मिल सकती है मोटी रकम

U19 विश्व कप टीम के सदस्य और सहयोगी स्टाफ दूसरे वनडे के लिए गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्पेशल तौर पर बुलाए गए थे। U19 विश्व कप विजेता टीम को अहमदाबाद में सम्मानित किए जाने की संभावना है। यह अभी पता नहीं है कि U19 के लड़के सीनियर सदस्यों से मिलेंगे, क्योंकि रोहित शर्मा और उनके लोग अहमदाबाद में एक सख्त बायो-बबल में रह रहे हैं।

BCCI ने U19 विश्व कप विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 40 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य के लिए 25 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी। भारत शनिवार को फाइनल में इंग्लैंड को पछाड़ने से पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में अपराजेय रहा।

गांगुली ने कैरेबियन में अंडर-19 लड़कों की मदद करने के लिए मुख्य कोच हृषिकेश कानिटकर और सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों, चयनकर्ताओं और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के योगदान की भी सराहना की।

भारत ने U19 विश्व कप में 5वीं बार खिताब जीतकर सबसे सफल टीम के रूप में नाम दर्ज कराया है। यश ढुल से पहले मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012), पृथ्वी शॉ (2018) ने शोपीस इवेंट में सफलता का स्वाद चखा है।

जहां तक भारतीय मुकाबले की बात है तो टीम इंडिया इस बार 50 ओवरों में केवल 237 रन ही बना पाई है। इस पिच पर पिछले मुकाबले में दूसरी बार बल्लेबाजी काफी आसान हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+