IND vs WI: सेमीफाइनल मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान? शिवम दुबे की जगह इस खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री!
IND vs WI, Today Match Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण का अंतिम और सबसे निर्णायक मुकाबला आज ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम और शाई होप की वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला एक 'वर्चुअल क्वार्टरफाइनल' है। ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका पहले ही क्वालीफाई कर चुका है, ऐसे में आज का विजेता सीधे सेमीफाइनल का टिकट कटाएगा।
भारतीय टीम में होग बदलाव? (IND vs WI, Today Match Playing 11)
भारतीय टीम के लिए ग्रुप स्टेज का सफर शानदार रहा था, लेकिन सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम के संतुलन पर सवाल उठे थे। हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने बल्लेबाजी में वापसी की, लेकिन मध्य ओवरों में विपक्षी बल्लेबाजों पर लगाम न कस पाना चिंता का विषय बना हुआ है। कोलकाता की परिस्थितियों को देखते हुए, कप्तान सूर्या और कोच गौतम गंभीर कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं।

कुलदीप यादव की हो सकती है एंट्री
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को कलाई के स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया है। ऐसे में अर्शदीप सिंह या शिवम दुबे की जगह कुलदीप को शामिल करना भारत के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम भी अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका से करारी शिकस्त झेलकर यहां पहुंची है। कैरेबियाई टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता उनकी गेंदबाजी रही है, जिसने पिछले मैच में काफी रन लुटाए थे।
हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
ईडन गार्डन्स की छोटी बाउंड्री को देखते हुए वेस्टइंडीज अपने 'पावर-हिटर्स' पर निर्भर रहेगी, जबकि भारतीय टीम अपनी सधी हुई गेंदबाजी से उन्हें जाल में फंसाने की कोशिश करेगी। अगर ईडन गार्डन्स की पिच स्पिन के अनुकूल रही तो भारत तीन स्पिनर्स (अक्षर, वरुण और कुलदीप) के साथ उतर सकता है। यदि पिच सपाट रही, तो मुकाबला दोनों टीमों के बल्लेबाजों के बीच 'पावर-हिटिंग' की जंग में बदल जाएगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 (Predicted XI)
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे/कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड/अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।












Click it and Unblock the Notifications