IND vs WI: ऐतिहासिक 1000वें ODI में भारत की जीत के हीरो साबित हुए ये 3 खिलाड़ी

नई दिल्लीः भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मुकाबला समाप्त हो गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच को भारत ने बिल्कुल एकतरफा तरीके से जीतते हुए 1-0 से लीड ले ली है। यह भारत के लिए क्रिकेट में ऐतिहासिक मैच था क्योंकि यह टीम इंडिया का 1000 वां वनडे इंटरनेशनल मुकाबला था। इसके अलावा रोहित शर्मा के लिए यह व्यक्तिगत तौर पर एक बड़ा मैच था क्योंकि वह इस मुकाबले के साथ ही अपनी फुल टाइम ओडीआई कप्तानी की शुरुआत भी कर रहे हैं।
इससे पहले रोहित विराट कोहली की अनुपस्थिति में कुछ मौकों पर टीम इंडिया को लीड करते रहे थे लेकिन अब वे फुल टाइम कप्तान बन चुके हैं। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को 43.5 ओवर में 176 रनों पर आउट कर दिया और 28 ओवर में ही 178 रन बनाकर मैच को बहुत आसानी से जीत लिया है। देखते हैं भारत की इस जीत में कौन खिलाड़ी हीरो साबित हुए।

युजवेंद्र चहल-
ये इस मैच के सबसे बड़े हीरो है जिन्होंने 9.5 ओवर में 49 रन देकर चार विकेट लिए। चहल का प्रदर्शन लंबे समय से उतार-चढ़ाव भरा रहा है और वेस्टइंडीज की टीमें ऐसी है जो स्पिनरों पर पावर हिटिंग में एक बार सेट हो जाए तो दूसरी टीम का खेल बिगाड़ सकती है लेकिन यहां पर चहल को पूरे अंक दिए जाने चाहिए क्योंकि उन्होंने किसी भी कैरेबियाई बल्लेबाज को जमने ही नहीं दिया। चहल ने मिडिल ओवर में वेस्टइंडीज को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने सबसे पहले खतरनाक बल्लेबाज निकोलस पूरन को आउट किया जो 18 रन बनाकर खेल रहे थे और उसके बाद अगली ही गेंद पर वेस्टइंडीज के सबसे खतरनाक और अनुभवी बल्लेबाज केरोन पोलार्ड को गोल्डन डक पर चलता कर दिया।
चहल का कहर यहीं पर नहीं रुका क्योंकि उन्होंने स्कोरबोर्ड में केवल 7 रन और जुड़ने के बाद वेस्टइंडीज को शामराह ब्रुक्स के तौर पर एक और झटका दिया। इसके बाद कैरेबियाई पारी जेसन होल्डर और फैबियन एलन के दम पर आगे। बढ़ी बाद में अलजर्री जोसेफ ने निचले क्रम पर टिकने की कोशिश की लेकिन चहल ने उनको भी 13 रनों के स्कोर पर समेट दिया। अपने इस प्रदर्शन के चलते युजवेंद्र चहल मैन ऑफ द मैच भी चुने गए हैं।

2. वाशिंगटन सुंदर-
भारतीय स्पिनरों का इस मैच में बोलबाला रहा और वाशिंगटन सुंदर मैच के एक और हीरो साबित हुए जिन्होंने 9 ओवर में 1 मेडन फेंकते हुए 30 रन देकर तीन विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ने जहां कैरेबियाई मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस किया था तो वहीं वाशिंगटन सुंदर ने बहुत ही कमाल की बॉलिंग करते हुए वेस्टइंडीज को वहां पर जख्म दिए जहां पर जहां से यह टीम तितर-बितर होते दिखाई दी। शाई होप का विकेट गिरने के बाद ब्रेडन किंग और डीएम ब्रावो साझेदारी करते हुए दिखाई दे रहे थे लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने दोनों को चलता कर दिया जिसके चलते वेस्टइंडीज का स्कोर 1 विकेट पर 44 रनों से अचानक 3 विकेट पर 45 रन हो गया।
इतना ही नहीं जब युजवेंद्र चहल ने मिडिल ओवर में विकेट ले लिए थे तब भी जेसन होल्डर और फैबियन एलन एक बढ़िया अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके थे और वेस्टइंडीज धीरे धीरे दो सौ की ओर बढ़ रहा था पर यह वाशिंगटन सुंदर ही थे जिन्होंने इस साझेदारी को तोड़ा और फैबियन को 29 रनों के स्कोर पर चलता किया।

3. रोहित शर्मा
यह रोहित शर्मा के लिए ओडीआई कप्तानी की शुरुआत थी और इसमें वे पूरे खरे उतरते हुए दिखाई दिए। उनको फील्डिंग के दौरान विराट कोहली का गाइडेंस भी मिला जिन्होंने एक डीआरएस लेने में अपने कप्तान की मदद की। इसके अलावा रोहित की कप्तानी पूरे मैच में अच्छी दिखाई दी और उन्होंने टॉस जीतकर एक बढ़िया फैसला लिया। गेंदबाजों ने रोहित के फैसले को सही ठहराया और बाद में कप्तान ने खुद ऐसी बल्लेबाजी की कि भारतीय क्रिकेट टीम की एक आसान जीत की बड़ी मजबूत नींव तैयार कर दी।
भारत ने जितनी आसानी से बैटिंग करते हुए मुकाबला जीता है उसका श्रेय रोहित शर्मा को ही जाता है जिन्होंने 51 गेंदों पर 10 चौके व एक छक्का लगाकर 60 रन जोड़ दिए। रोहित शर्मा ही थे जिसके बाद भारतीय बल्लेबाज तेज रन बनाने के प्रयास में तेजी से आउट भी होते गए लेकिन सूर्यकुमार यादव और दीपक हुडा पर ज्यादा प्रैशर नहीं आया क्योंकि पहले से ही काफी तेज शुरूआत मिल चुकी थी। ऐसे में रोहित शर्मा मैच के एक और हीरो है।












Click it and Unblock the Notifications