वेस्टइंडीज पहुंचते ही मुश्किल में फंसी Team India, शुभमन गिल बोले- अब ऐसे ही काम चलाने पड़ेगा
तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) ने वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है।
पोर्ट ऑफ स्पेन, 21 जुलाई: तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) ने वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज शुक्रवार, 22 जुलाई से होने जा रहा है। हालांकि, कैरेबियाई धरती पर कदम रखते ही टीम इंडिया मुश्किल में फंस गई है। दरअसल, बारिश के चलते टीम को अभी तक मैदान पर प्रैक्टिस का मौका नहीं मिल पाया है।
ये भी पढ़ें- अगस्त में टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा कंफर्म, KL Rahul को बनाया जा सकता है कप्तान

इंडोर प्रैक्टिस से चलाना पड़ा काम
वेस्टइंडीज पहुंचते ही भारतीय टीम प्रैक्टिस में जुट गई है। हालांकि, फिलहाल टीम को इंडोर प्रैक्टिस से ही काम चलाना पड़ रहा है। टीम के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें ये बताया गया कि त्रिनिदाद में इस समय जमकर बारिश हो रही है, इसी कारण खिलाड़ियों को इंडोर प्रैक्टिस सेशन करना पड़ा रहा है।

No. 1 बन सकती है टीम इंडिया
बीसीसीआई ने वीडियो शेयर कर लिखा, टीम इंडिया नंबर-1 बनने की तैयारियों में जुट गई है। बता दें कि, आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत फिलहाल 109 प्वॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है, जबकि न्यूजीलैंड 128 अंक के साथ पहले और इंग्लैंड (121) दूसरे पायदान पर। भारतीय टीम वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर एक बार फिर से नंबर 1 का ताज पहनना चाहेगी।
Gearing up for ODI No.1 against the West Indies 💪
Here's @ShubmanGill giving a lowdown on #TeamIndia's 🇮🇳 first net session in Trinidad 🇹🇹#WIvIND pic.twitter.com/oxF0dHJfOI— BCCI (@BCCI) July 21, 2022

गिल बोले प्रैक्टिस तो करनी ही है
टीम इंडिया क्विंस पार्क ओवल स्टेडियम में इंडोर प्रैक्टिस कर जमकर पसीना बहा रही है। बीसीसीआई के वीडियो में युवा ओपनर शुभमन गिल ने कहा, ''हम अभी इंग्लैंड से आए हैं, तो नेट प्रैक्टिस करेंगे, तो ज्यादा बेहतर होगा। मगर यहां बारिश हो रही है। ऐसे में कुछ ना करने से अच्छा है कि इंडोर ही नेट प्रैक्टिस कर ली जाए।''

गिल के पास अच्छा मौका
22 वर्षीय दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अभी तक भारत के लिए कुल 3 वनडे मैच खेले हैं। 2019 में उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे पर अपने 50 ओवर फॉर्मेट करियर का आगाज किया था, लेकिन 2020 में उनको वनडे टीम से बाहर कर दिया गया। 3 मैचों में गिल ने केवल 16.33 की साधारण औसत से कुल 49 रन बनाए।
शुभमन को टेस्ट की तरह वनडे टीम का भी हिस्सा बनना है, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में बेहतर खेल दिखाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications