IND vs WI: शुभमन गिल ने जड़ा 10वां टेस्ट शतक, धांसू रिकॉर्ड से कोहली के खास क्लब में शामिल

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभ'मन गिल ने दूसरे दिन के गेम में बेहतरीन बैटिंग का प्रदर्शन किया। हालांकि जायसवाल को गलतफहमी की वजह से रन आउट होकर जाना पड़ा, गिल गेंद देखते रहे और जायसवाल भाग गए थे। इसके बाद गिल ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने एक धांसू सैकड़ा जमा जमाकर धमाका कर दिया।

भारतीय कप्तान के तौर पर ये शुभमन गिल का पांचवां टेस्ट शतक है! यह एक लगभग बेजोड़ पारी रही है। जहां कल शाम उनका खेल थोड़ा धीमा था, वहीं आज उन्होंने अपना प्राकृतिक अंदाज़ अपनाया है। इसके साथ ही गिल ने कोहली के एक कीर्तिमान की बराबरी कर ली।

shubman-gill

IND vs WI: कोहली के क्लब में गिल

भारत के लिए एक कैलेंडर वर्ष में बतौर कप्तान पांच शतक के मामले में विराट कोहली का नाम था और शुभमन गिल ने अब उनकी बराबरी कर ली है। विराट कोहली ने लगातार दो सालों तक ऐसा किया था।स आल 2017 में पांच शतक जड़ने के बाद 2018 में भी उन्होंने यही कारनामा किया था। गिल ने 12 पारियों में यह काम किया है, कोहली को इसके लिए 16 पारियां लगी थी।

2013 से अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पिछले 14 टेस्ट मैचों में कुल 25 शतक लगे हैं, जिनमें से 23 भारतीय बल्लेबाज़ों ने लगाए हैं। वेस्टइंडीज की ओर से सिर्फ रोस्टन चेज ही इस दौरान शतक तक पहुंच पाए हैं, और उन्होंने यह कारनामा दो बार किया है।

IND vs WI: रोहित शर्मा को भी पछाड़ा

इसके अलावा गिल ने रोहित शर्मा और ऋषभ पंत दोनों को एक खास मामले में पीछे छोड़ने का काम किया है। रोहित और पंत को गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में रनों के मामले में पछाड़ दिया है। रोहित ने WTC में 2716 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ पंत ने 2731 रन बनाए हैं। गिल इन दोनों से आगे निकल गए हैं। अब गिल ऑल टाइम WTC रनों में भारत के टॉप बल्लेबाज बन गए हैं।

दिल्ली टेस्ट में भारत ने 5 विकेट पर 518 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी, जुरेल 44 रन बना आउट हो गए लेकिन गिल शतक के बाद 129 के स्कोर पर नाबाद लौटे। जायसवाल ने 175 रन जड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+