विराट-रोहित के दौर में जो नहीं हुआ वो अब हो गया! शुभमन गिल के नाम जुड़ा 4711 दिन पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs WI Shubman Gill News: दिल्ली टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज ने फॉलो-ऑन खेलने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम को चौंका दिया। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 390 रन पर सिमटी, जिससे भारत को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य मिला। वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैम्पबेल (115) ने अपना पहला और शाई होप (103) ने आठ साल बाद शतक जड़ा।

जीत से 58 रन दूर भारतीय टीम (IND vs WI Shubman Gill News)

इसके अलावा कप्तान रोस्टन चेज़ (40) और जस्टिन ग्रीव्स (नाबाद 50) ने भी अहम योगदान दिया। भारत की ओर से कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने एक विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन (30)* और केएल राहुल (25)* नाबाद हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल (8) आउट हुए। भारत अब जीत से सिर्फ 58 रन दूर है, लेकिन वेस्टइंडीज के पलटवार ने मैच को रोमांचक बना दिया है।

Shubman Gil 1

13 सालों के बाद हुआ ऐसा

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एक ऐसी स्थिति का सामना किया जो पिछले 13 सालों में कभी नहीं हुआ था। बड़ी लीड लेने के बावजूद भारत को वेस्टइंडीज के जोरदार पलटवार के कारण मैच की चौथी पारी में बल्लेबाज़ी करनी पड़ी। भारत ने पहली पारी में 270 रनों की बड़ी बढ़त लेने के बाद भी वेस्टइंडीज को फॉलो-ऑन दिया था।

गिल की कप्तानी में बना शर्मनाक रिकॉर्ड

यह 41वीं बार था जब भारत ने किसी टेस्ट में फॉलो-ऑन लागू किया, लेकिन सिर्फ चौथी बार ऐसा हुआ जब फॉलो-ऑन देने के बावजूद टीम को फिर से बल्लेबाज़ी के लिए उतरना पड़ा। पिछली बार यह दुर्लभ घटना नवंबर 2012 में एमएस धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड के ख़िलाफ अहमदाबाद में हुई थी। 13 साल बाद यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नेतृत्व में दोहराया गया।

वेस्टइंडीज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 300 का आंकड़ा पार किया और भारत के सामने 121 रनों का लक्ष्य रखा। यह पहली बार है जब फॉलो-ऑन लागू करने के बाद भारत को 100 से अधिक रनों का लक्ष्य मिला है। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ी ने इस सीरीज़ में पहली बार मज़बूती दिखाते हुए भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया।

कप्तानी रिकॉर्ड्स पर एक नजर

भारत ने यह फॉलो-ऑन मार्च 2022 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ रोहित शर्मा की कप्तानी में देने के बाद पहली बार किया। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 9 बार फॉलो-ऑन लागू किया, जिसमें 7 बार जीत मिली और 2 मैच ड्रॉ रहे। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ चार बार ऐसा हुआ है जब फॉलो-ऑन देने वाली टीम मैच हारी हो। इसमें भारत भी शामिल है, जिसने 2001 में कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा था, जिसे भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत माना जाता है। अब सभी की निगाहें दिल्ली टेस्ट के परिणाम पर टिकी हैं कि क्या गिल की युवा सेना यह रिकॉर्ड अपने नाम करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+