IND vs WI: भारतीय टीम के पास पाकिस्तान को पछाड़ने का मौका, बस करना होगा ये काम

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के इस दौरे पर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

नई दिल्ली, 22 जुलाई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 29 जुलाई से 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेंगी। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के इस दौरे पर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। टीम इंडिया के पास अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पछाड़ने का मौका है। इस खास रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतनी होगी।

बनेगा यह खास रिकॉर्ड

बनेगा यह खास रिकॉर्ड

दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतते ही भारत एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा। अभी भारत और पाकिस्तान इस मामले में संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं, अगर भारत विंडीज टीम को सीरीज हराता है तो वह पाकिस्तान को पछाड़ देगा। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत दर्ज की है। विंडीज ने भारत को आखिरी बार वनडे में साल 2006 में हराया था। 2007 से भारतीय टीम लगातार जीत दर्ज करती आ रही है। अगर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम ने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा तो इंडिया आसानी से पाकिस्तान को पछाड़ देगी।

जिम्बाब्वे को दी थी मात

जिम्बाब्वे को दी थी मात

भारतीय टीम ने जहां वेस्टइंडीज को 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया है तो वहीं पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 14 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली गई हैं। इनमें से पाकिस्तान टीम ने आखिरी 11 में लगातार जीत दर्ज की है, वहीं पहली तीन सीरीज ड्रॉ रहीं।

एक टीम के विरुद्ध सबसे ज्यादा वनडे सीरीज जीत

  • भारत बनाम वेस्टइंडीज: 11 बार
  • पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे: 11 बार
  • पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज: 10 बार
  • दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे: 9 बार
  • भारत बनाम श्रीलंका: 9 बार
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
  • वेस्टइंडीज टीम: निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (उप-कप्तान), शमर ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, जायडेन सील्स।
वेस्टइंडीज दौरे का शेड्यूल

वेस्टइंडीज दौरे का शेड्यूल

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला मैच- 22 जुलाई
  • दूसरा मैच- 24 जुलाई
  • तीसरा मैच- 27 जुलाई

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला मैच- 29 जुलाई
  • दूसरा मैच- 01 अगस्त
  • तीसरा मैच- 02 अगस्त
  • चौथा मैच- 06 अगस्त
  • पांचवां मैच- 07 अगस्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+