ईशान किशन को बीच-बीच में समझाते रहना जरूरी है, रोहित शर्मा ने बताई इसकी वजह

नई दिल्ली, 17 फरवरी: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद टी-20 मुकाबलों में भी बढ़िया शुरुआत की है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में 6 विकेट से मात दे दी है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 162 रन बनाने में कामयाब रही। बढ़िया गेंदबाजी करने वाले रवि बिश्नोई को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

IND vs WI: Rohit Sharma reveals what is it important to talk with Ishan Kishan frequently

इस मैच में भारत के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज इशान किशन संघर्ष करते हुए नजर आए जिन्होंने 42 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। जबकि कप्तान रोहित शर्मा आउट होने से पहले 19 गेंद पर ही 40 रन ठोक चुके थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चाहते हैं कि 23 साल का यह खिलाड़ी आने वाले मैचों में मैच के दौरान बहुत ज्यादा प्रैशर ना ले।

रोहित ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरिमनी के दौरान कहा- 'मैं ईशान किशन के साथ लंबे समय से बातचीत करता रहा हूं। वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं और यह उनके गेम के लिए नेचुरल बल्लेबाजी क्रम नहीं है। हमने चेन्नई में देखा जब बॉल टर्न कर रही थी तो वह बहुत अच्छा नहीं खेल पा रहे थे।' यहां पर रोहित ने आई पी एल 2021 में हुए एक मुकाबले का जिक्र किया। उस वक्त आईपीएल पहले चरण के दौरान भारत में हुआ था और बाद में यह संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था।

रोहित आगे कहते हैं हम बस चाहते हैं कि हम उनको कॉन्फिडेंस दें और बताएं कि बीच के समय में उनको क्या करने की जरूरत है। जब विराट कोहली दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे हो तो उनका काम है स्ट्राइक को रोटेट करना और ढीली गेंदों पर बाउंड्री मारते रहना।

रोहित मानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना एक काफी प्रेशर वाला काम है। वे चाहते हैं कि वह ज्यादा दबाव ना लें और यह हम लोगों की जिम्मेदारी है कि इशान किशन कंफर्टेबल स्थिति में रहे।

भारतीय टीम अब इस सीरीज में 1-0 से आगे है। श्रंखला का दूसरा मैच भी कोलकाता के ईडन गॉर्डन में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+