कोहली की फॉर्म पर किया सवाल तो मीडिया पर भड़के रोहित, बोले- अगर आप लोग कुछ दिन चुप रहें तो..

नई दिल्ली, 15 फरवरी: रोहित शर्मा अब भारत के फुल टाइम सफेंग गेंद कप्तान हैं। उन्होंने विराट कोहली से यह कमान ली है। कोहली इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने लंबे समय से शतक नहीं बनाया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में सम्पन्न हुई वनडे सीरीज में विराट केवल 26 ही रन बना सके थे। सोशल मीडिया से लेकर परपंरागत मीडिया में विराट कोहली अपने खराब दौर के चलते छाए हुए हैं। कोहली की फॉर्म चर्चा का बड़ा विषय है। पहले जब कोहली रन नहीं बनाते थे तो अक्सर उनसे कप्तानी लेने की बात होती थी। माना जाता था कप्तानी छूटते ही कोहली एक बल्लेबाज के तौर पर तरक्की के रास्ते पर निकल जाएंगे लेकिन चीजें बदल नहीं रही हैं।

रोहित ने मीडिया को चुप रहने की सलाह दी

रोहित ने मीडिया को चुप रहने की सलाह दी

विराट कोहली अब भी रन नहीं बना पा रहे हैं तो चारों ओर चर्चा है कि अब क्या किया जाए? ये दौर कब समाप्त होगा। दूसरी ओर टीम इंडिया यह नहीं मानती है कि मामला बहुत गंभीर है। बुधवार को भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का पहला टी20 मुकाबला होने जा रहे है और मैच की पूर्व संध्या पर बात करते हुए रोहित शर्मा ने कोहली पर भी बात की।

रोहित शर्मा विराट की हालिया फॉर्म पर बात करते हुए पूर्व कप्तान के सपोर्ट में खड़े हुए हैं। रोहित ने मीडिया को चुप रहने की सलाह दी है। रोहित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर आप लोग कुछ समय के लिए चुप रहें, तो मुझे लगता है कोहली के साथ सब सही होगा। हमें बस ये जरूरत है कि आप लोग इतनी ज्यादा बातें ना करें, तब सब सही रहेगा।

'अगर आप कुछ समय के लिए चुप रहें तब सब सही रहेगा'

'अगर आप कुछ समय के लिए चुप रहें तब सब सही रहेगा'

रोहित ने कोहली के बारे में कहा कि पूर्व कप्तान अच्छी मानसिकता में है। वह इस इंटरनेशनल टीम में एक दशक से भी अधिक समय से हैं। अगर किसी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इतना समय गुजार लिया है तो वह जानता है कि प्रैशर को कैसे हैंडल किया जाए। ये सब आपकी (मीडिया) वजह से होता है। अगर आप कुछ समय के लिए चुप रहें तब सब सही रहेगा।

ये पहली बार नहीं है जब रोहित शर्मा ने विराट का बचाव किया है। इससे पहले वनडे सीरीज के समापन के अवसर पर जब रोहित से पूछा गया था कि क्या विराट कोहली को कॉन्फिडेंस की जरूरत है तो हिटमैन ने हंसते हुए कहा था कि ये कैसी बातें कर रहे हैं आप? क्या विराट कोहली को कभी आत्मविश्वास की कमी हो सकती है?

16 फरवरी से टी20 सीरीज शुरू-

16 फरवरी से टी20 सीरीज शुरू-

भारत बुधवार, 16 फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। भारत ने पिछले हफ्ते एकदिवसीय श्रृंखला में विंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था।

इससे पहले सोमवार को, BCCI ने घोषणा की कि वाशिंगटन सुंदर को बाएं हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण T20I श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है। कुलदीप उनकी जगह टीम में लेंगे। ऋषभ पंत को बतौर उप-कप्तान प्रमोट किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+