IND vs WI, Preview: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत, हो सकता है एक और कड़ा मैच

त्रिनिदाद, 26 जुलाई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला कल खेला जाएगा। टीम इंडिया 3-0 से श्रंखला में क्लीन स्वीप करने की ओर देख रही है क्योंकि उन्होंने शुरू के दो मैच जीते हैं। आंकड़ों के विपरीत यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी मुश्किल रही जहां पर मैच किसी भी पक्ष में जा सकता था। भारत के पास पहले मैच में शिखर धवन थे और दूसरे मुकाबले में अक्षर पटेल। खासकर पटेल की पारी अविश्वसनीय थी जिसने विंडीज से उसकी ही सरजमीं पर जीत छीन ली।

Recommended Video

    IND vs WI: क्लीन स्वीप पर Team India की नजरें, Arshdeep को मिल सकता है मौका | वनइंडिया हिंदी*Cricket
    IND vs WI, Preview: India looks to clean sweep while West Indies looks to play one more thriller

    वेस्टइंडीज तीसरे मैच में फिर से अपने ओपनर शाई होप पर उम्मीदें लगाएगा जिन्होंने पिछले मैच में शतक बनाया था तो दूसरी ओर भारत को भी गिल और शिखर से काफी उम्मीदें होंगी। गिल बढ़िया लय में दिखे हैं लेकिन धवन दूसरे मैच में पूरी तरफ ऑफ कलर थे।

    टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव से भी अच्छी पारी चाहेगी जो सीरीज में अभी तक फ्लॉप रहे हैं। संजू सैमसन ने पिछले मैच में पचासा बनाया था लेकिन उनको मैच फिनिश करके भी दिखाना है। दीपक हुड्डा मैच्योर खिलाड़ी हैं और वे इस फॉर्मेट में भी जगह पक्की करने की ओर देख रहे हैं।

    भारत को गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल को शुरुआती ओवर में ही पूरा कोटा कराने की देखना होगा क्योंकि उनको अभी तक मार पड़ी है। पिछले मैच में चहल ने 9 ओवर में 69 रन दिए थे।

    अक्षर पटेल गेंदबाजी और बैटिंग में शानदार रहे हैं। उन्होंने केवल 35 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेलने से पहले 10 ओवर में मात्र 40 रन दिए थे।

    इस मैच में भारत अर्शदीप सिंह को जगह दे सकता है और आवेश खान को आराम दिया जा सकता है। मोहम्मद सिराज कसे हुए गेंदबाज लगे हैं तो शार्दुल ठाकुर ने विकेट निकालकर दिए हैं।

    दूसरी और वेस्टइंडीज की टीम के बल्लेबाजों ने प्रभावित किया है। वे चाहेंगे किसी तरह एक और कड़ा मुकाबला भारत को खिलाया जाए, फिर चाहे नतीजा जो हो।

    पिच गेंदबाजी और बल्लेबाज दोनों को मदद देगी। पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीतने के लिए 300 से ऊपर का स्कोर करना होगा।

    मैच को आप भारतीय समयानुसार फैनकोड पर शाम 7 बजे देख सकत हैं। टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स खेल का प्रसारण करेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+