IND vs WI: इस स्टार खिलाड़ी ने बढ़ाईं भारतीय टीम की मुश्किलें, चोट के कारण वनडे सीरीज से हो सकता बाहर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 22 जुलाई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वनडे सीरीज के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा समेत कई भारतीय खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में शिखर धवन को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। लेकिन पहले वनडे से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोटिल हो गए हैं, ऐसे में वह वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

प्रैक्टिस नहीं की

प्रैक्टिस नहीं की

वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम ने प्रैक्टिस की थी। रवींद्र जडेजा ने इस अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वह पहले वनडे से बाहर हो सकते हैं। जडेजा की चोट कितनी गंभीर है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। प्री मैच कॉन्फ्रेंस में कप्तान शिखर धवन ने जडेजा की चोट पर अपडेट दिया। शिखर ने बताया कि जडेजा के घुटने में चोट लगी है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम इस चोट का आकलन कर रही है।

वनडे सीरीज से बाहर

वनडे सीरीज से बाहर

क्रिकबज की खबर के अनुसार इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप को देखते हुए बीसीसीआई कोई भी रिस्क लेना नहीं चाहता है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर जडेजा को पूरी वनडे सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है। इससे उन्हें आराम करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। जडेजा को अगर एकदिवसीय सीरीज में आराम दिया जाता है तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 जुलाई से शुरू होने वाले पांच टी20 की सीरीज के लिए फिट हो सकते हैं। बता दें कि स्टार ऑलराउंडर इस समय शानदार फॉर्म में हैं।

नए उपकप्तान की तलाश

नए उपकप्तान की तलाश

जडेजा अगर चोट को कारण वनडे सीरीज से बाहर होते हैं तो टीम मैनेजमेंट को नए उपकप्तान की तलाश होगी। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ मैच से कुछ घंटे पहले उपकप्तान के नाम का एलान कर सकते हैं। भारतीय स्क्वॉड में इस समय शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल सीनियर खिलाड़ी हैं। चहल ने अपने करियर में 64 वनडे मैच खेले हैं वहीं शार्दुल ठाकुर ने 19 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। वहीं श्रेयस अय्यर को भी उपकप्तान बनाया जा सकता है। अय्यर के पास आईपीएल में कप्तानी करने का अनुभव भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+