Ajinkya Rahane: धोनी ने बदल दी अजिंक्य रहाणे की किस्मत, वेस्टइंडीज के खिलाफ होंगे टीम के उपकप्तान
Indian Test and Odi Squad, Ajinkya Rahane: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है।
Indian Test and Odi Squad, Ajinkya Rahane: अगले महीने भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुक्रवार को बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान किया। इन दोनों ही टीम में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं।
लगभग 2 साल बाद हुई थी वापसी: अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टेस्ट टीम में लगभग दो साल बाद वापसी की थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल किया गया था। रहाणे ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका और टीम के लिए बतौर बल्लेबाज सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का काम किया।

रहाणे बने उपकप्तान: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अजिंक्य रहाणे को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। रहाणे को इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी चेतेश्वर पुजारा के पास थी। लेकिन पुजारा को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
धोनी ने बदली किस्मत: अजिंक्य रहाणे का करियर लगभग खत्म होता दिखाई दे रहा था। लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रहाणे पर भरोसा जताया। रहाणे को आईपीएल में चेन्नई की टीम में शामिल कर धोनी ने उन्हें खुद को साबित करने का मौका दिया। रहाणे ने भी धोनी के भरोसे को बनाए रखा और आईपीएल में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर टेस्ट टीम में वापसी करने में सफलता हासिल की।
पहले भी रह चुके हैं उपकप्तान: ऐसा पहली बार नहीं है कि जब टेस्ट में रहाणे भारत की उपकप्तानी करेंगे। इससे पहले अजिंक्य रहाणे विराट कोहली की कप्तानी में भी लंबे समय तक टीम इंडिया के उपकप्तान रह चुके हैं। इतना ही नहीं कई अहम मुकाबलों में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की है। रहाणे की कप्तानी में ही भारत ने गाबा में एतिहासिक टेस्ट मैच जीता था। रहाणे ने छह टेस्ट मुकाबलों में टीम इंडिया की कमान संभाली है और चार में जीत दिलाई है, जबकि दो मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications