IND vs WI: मैच से एक दिन पहले ही हो गया प्लेइंग 11 का ऐलान! 22 साल के भारतीय स्टार पर होगी फैंस की नजर
IND vs WI, Playing XI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को शानदार जीत मिली थी। टीम इंडिया अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 10 अक्टूबर यानी शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। इस बड़ी जीत के लिए भारत को एक मज़बूत प्लेइंग इलेवन की ज़रूरत है और मैच से एक दिन पहले ही टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने लाइनअप की पुष्टि कर दी है।
टीम में नहीं होगा कोई बदलाव (IND vs WI, Playing XI)
टेन डोशेट ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में भी बिना कोई बदलाव प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी। यानी टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। सहायक कोच ने विशेष रूप से 22 वर्षीय ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी के बारे में बात की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि पहले टेस्ट में रेड्डी को ज्यादा मौका नहीं मिल पाया था, इसलिए यह उनके लिए फॉर्म को दिखाने का एक अच्छा अवसर होगा।

नीतीश रेड्डी पर है टीम को भरोसा
टेन डोशेट ने कहा कि मेरा मानना है कि हम टीम कॉम्बिनेशन को बदलने की संभावना नहीं रखते हैं। हमारा एक उद्देश्य भारत के लिए एक सीम बॉलिंग ऑलराउंडर विकसित करना है। जब हम विदेशी दौरों पर जाते हैं, तो यह पोजीशन बहुत अहम हो जाती है। उन्होंने आगे कहा कि हमें पिछले हफ्ते नीतीश को अच्छी तरह से देखने का मौका नहीं मिला, इसलिए मुझे लगता है कि यह उन्हें एक और मौका देने और टीम के संतुलन को न बिगाड़ने का एक बहुत अच्छा अवसर है। हम मानते हैं कि वह एक शानदार सीम बॉलिंग ऑलराउंडर हैं।
नीतीश रेड्डी को मिलेगा अधिक समय
रयान टेन डोशेट ने यह भी बताया कि इस युवा ऑलराउंडर को अधिक से अधिक खेल का समय देना टीम के एजेंडे में है। वे उनकी गेंदबाजी को विकसित करने पर भी ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश ने ऑस्ट्रेलिया में एक बल्लेबाज के रूप में अपनी क्षमता दिखाई है, लेकिन अब उनके सामने चुनौती यह है कि वह विदेशी सीरीज़ के बीच में भी गेम टाइम हासिल करें।
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, एन जगदीसन, अक्षर पटेल, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), जॉन कैंपबेल, टैगेनरीन चंद्रपॉल, एलिक अथानाजे, ब्रैंडन किंग, जस्टिन ग्रीव्स, खैरी पियरे, जोमेल वारिकन, जोहान लेने, जेडन सील्स, जेडीया ब्लेड्स, केवलॉन एंडरसन, एंडरसन फिलिप, टेविन इमलाच।












Click it and Unblock the Notifications