147 सालों में जो नहीं हुआ वह अब हो गया, भारतीय टीम ने बनाया टेस्ट इतिहास का सबसे धांसू रिकॉर्ड

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखते हुए टेस्ट सीरीज़ में 2-0 की निर्णायक जीत हासिल की। दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन भारत को जीत के लिए मात्र 58 रनों की ज़रूरत थी, जिसे टीम ने सहजता से हासिल करते हुए मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। इससे पहले, पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और बड़े अंतर से हराया था।

यह जीत भारत के लिए मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में चौथी सफलता रही। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ 2-2 से ड्रॉ की थी, और अब वेस्टइंडीज पर इस क्लीन स्वीप के साथ भारत अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

ind vs wi

IND vs WI: भारत के नाम धांसू कीर्तिमान

भारतीय टीम ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने एक टीम के खिलाफ लगातार दस टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की है। एक कीर्तिमान इसलिए और ज्यादा ख़ास हो जाता है क्योंकि टीम इंडिया ने सभी टेस्ट सीरीज में एक भी मुकाबला नहीं हारा है। 147 सालों के टेस्ट इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

IND vs WI: टीम इंडिया नहीं हारी कोई मैच

दक्षिण अफ्रीका ने भी वेस्टइंडीज के विरुद्ध लगातार दस टेस्ट सीरीज जीतने का काम किया था लेकिन उस दौरान अफ्रीका को दो टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम एक भी मुकाबला नहीं हारी है। भारतीय टीम ने 2002 से अब तक विंडीज के सामने मैच नहीं हारा है। टीम इंडिया ने 17 टेस्ट जीते हैं और 10 ड्रॉ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 सीरीज लगातार जीती है, इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया का नाम दूसरी बार भी है। इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 8 बार लगातार टेस्ट सीरीज जीतने का कारनामा किया है।

एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट सीरीज जीत

10 - भारत बनाम वेस्टइंडीज (2002-2025)
10 - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (1998-2024)
9 - ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज (2000-2022)
8 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (1989-2003)
8 - श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे (1996-2020)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+