IND vs WI: अभिषेक के फ्लॉप शो पर भड़के गौतम गंभीर, डगआउट से मिली खौफनाक नजरें हुई वायरल
IND vs WI T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) फ्लॉप रहे। अभिषेक शर्मा से इस अहम मुकाबले में बड़े रनों की उम्मीद थी। लेकिन वह टीम को तेज शुरुआत देने में एक बार फिर नाकाम रहे।
गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल (IND vs WI T20 World Cup 2026)
अभिषेक शर्मा के लिए रविवार की शाम किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। फील्डिंग में दो अहम कैच छोड़ने के बाद जब टीम को 196 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए एक मजबूत शुरुआत की जरूरत थी, तब अभिषेक बल्ले से भी नाकाम रहे। उनके इस प्रदर्शन पर मुख्य कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जैसे ही अभिषेक शर्मा पवेलियन की ओर लौटे, डगआउट में बैठे मुख्य कोच गौतम गंभीर उन्हें 'कोल्ड स्टेयर' (नाराजगी भरी नजरों) से देखते नजर आए।

फील्डिंग में दो जीवनदान पड़े भारी
मैच की शुरुआत में ही अभिषेक शर्मा की ओर से फील्डिंग में बड़ी चूक देखने को मिली। पारी के पावरप्ले के दौरान जसप्रीत बुमराह की एक धीमी गेंद पर रोस्टन चेज चकमा खा गए और गेंद हवा में उछली। अभिषेक गेंद के नीचे बिल्कुल सही स्थिति में थे, लेकिन उन्होंने 15 रन के निजी स्कोर पर चेज का कैच टपका दिया। इस जीवनदान का लाभ उठाते हुए चेज ने 25 गेंदों में 40 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसने वेस्टइंडीज की पारी की लय तय की।
इसके बाद पारी के अंतिम ओवरों में अभिषेक ने खतरनाक रोवमैन पॉवेल का कैच भी छोड़ दिया। पॉवेल ने इस मौके का फायदा उठाते हुए बाउंड्री बटोरी और वेस्टइंडीज को 195/4 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले अभिषेक से ईडन गार्डन्स में काफी उम्मीदें थीं। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर चौका लगाकर फॉर्म का परिचय दिया, लेकिन उसके बाद उनकी पारी पूरी तरह पटरी से उतर गई।












Click it and Unblock the Notifications