'क्या ये है वो ऑलराउंडर जो चाहिए?', दिनेश कार्तिक ने कहा, बहुत सारे सवालों के लिए अहम है वेस्टइंडीज सीरीज

IND vs WI Test Series 2023: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मानना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की शुरुआत कर रही भारतीय टीम के पास इस श्रंखला में हासिल करने के लिए काफी कुछ है।

जबकि, क्रिकेट एक्सपर्ट की सोच का एक हिस्सा ये भी है कि वेस्टइंडीज की कमजोर टीम के खिलाफ भारतीय टीम के पास हासिल करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। लेकिन दिनेश कार्तिक की सोच इससे बिल्कुल उलट है।

Test series vs West Indies

भारत ने 12 जुलाई को वेस्टइंडीज के डोमिनिका में विंडसर पार्क के टेस्ट मैच से नई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल की शुरुआत कर दी है। बुधवार को शुरू हुए इस मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक भारत ने मेहमानों को 150 रनों पर ढेर कर दिया है और बिना कोई विकेट खोए 80 रन बना लिए हैं।

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, "यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर, क्या ये है वो ऑलराउंडर, जिसको भारतीय टीम ढूंढ रही है। तो कई सवाल है जिसके जवाब सीरीज में मिलने जा रहे हैं।

"इस बात की भी काफी उम्मीद है कि भारतीय बल्लेबाजी यहां काफी चलेगी, जैसा कि हम लंबे समय से देखते हैं। ये सब खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने के लिए बेताब है। यह नई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल है, तो काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है।"

ये भी पढ़ें- अश्विन-जडेजा ने मैक्ग्रा-गिलेस्पी को पछाड़ा, अब है कुंबले-हरभजन की बारी, जानिए किस जोड़ी के हैं कितने विकेट

चेतेश्वर पुजारा बाहर हैं और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आराम कर रहे हैं। राहुल चोट के चलते बाहर हैं। नंबर तीन पर गिल खेल रहे हैं, क्योंकि रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के रूप में अपना नया ओपनिंग साझेदार चुना है। जायसवाल ने 40 रन बना दिए हैं डीके उनकी बल्लेबाजी से भी प्रभावित हैं।

दिनेश कार्तिक को लगता है कि भारतीय टीम 400 प्लस रनों का स्कोर खड़ा करने की ओर देखेगी और 200 रन की लीड लेना चाहेगी। अश्विन और जडेजा की मौजूदगी वेस्टइंडीज के लिए चीजों को और भी मुश्किल करने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+