भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने घोषित की अपनी 16 सदस्यीय टीम
नई दिल्लीः वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। दोनों देशों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी उसके बाद 16 फरवरी से टी20 सीरीज शुरू होगी। उम्मीद के मुताबिक कीरोन पोलार्ड कप्तान होंगे जबकि निकोलस पूरन उप-कप्तान हैं। शमरह ब्रूक्स, नक्रमाह बोनर, केमार रोच उल्लेखनीय नाम हैं जो केवल एकदिवसीय मैच में ही होंगे।

वेस्टइंडीज मौजूदा समय में अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज खेल है और घरेलू टीम श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रही है। पोलार्ड की अगुवाई वाली टीम के पास टी 20 विश्व कप 2021 में खराब प्रदर्शन रहा। वे टूर्नामेंट के सुपर 12 चरणों में बाहर हो गए। दो बार के विश्व टी20 चैम्पियन को अब सुपर 12 में पहुंचने के लिए इस साल होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के क्वालीफायर चरण में भाग लेना होगा।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम-
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा लेने वाली टीम में से ज्यादातर नामों को बरकरार रखा है। टीम में कप्तान सहित कई ऑलराउंडर हैं, जबकि रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर जैसे खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं।
वेस्टइंडीज टीम: कीरोन पोलार्ड (सी), निकोलस पूरन (वीसी), फैबियन एलेन, डैरेन ब्रावो, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉटरेल, डोमिनिक ड्रेक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, ओडियन स्मिथ, रोमारियो शेफर्ड, काइल मेयर्स, हेडन वॉल्श।
भारत ने पहले ही T20I श्रृंखला के लिए अपनी टीम का नाम दे दिया है और रोहित शर्मा कप्तान के रूप में वापस आ जाएंगे। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। ताज्जुब यह है कि शमी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जमकर आराम किया था। मतलब साफ है कि शमी की फिटनेस पूरी तरह 100 प्रतिशत नहीं है। वैसे भी वे बहुत तेजी से उम्रदराज हो रहे हैं। इसका मतलब यह भी है कि भारतीय टीम में युवाओं के लिए दरवाजा खुला है जिसमें रवि बिश्नोई ने अपना पहला कॉल हासिल किया है। सभी तीन टी 20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications