IND vs WI: चुप रहे पुजारा लेकिन बोल उठे पिता, बेटे को टीम से बाहर करने पर दिया ये बयान

Cheteshwar Pujara: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में कुछ नए नामों की एंट्री हो गई। कुछ सीनियरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। चेतेश्वर पुजारा का नाम इनमें सबसे अहम माना जा सकता है। पुजारा के खराब प्रदर्शन को देखते हुए उनको टीम से बाहर कर दिया गया।

उमेश यादव को भी टीम से बाहर कर दिया गया। ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया। पुजारा को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में खेलने का मौका मिला था लेकिन उनके प्रदर्शन खास नहीं रहा था। दोनों पारियों में वह फ्लॉप रहे।

pujara

इस बीच पुजारा ने टीम से बाहर करने पर कोई जवाब नहीं दिया लेकिन उनके पिता की तरफ से प्रतिक्रिया देखने को मिली है। द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार उन्होंने कहा कि पुजारा मानसिक रूप से बहत मजबूत हैं। मैं सलेक्शन के बारे में कोई कॉमेंट नहीं कर सकता लेकिन दिलीप ट्रॉफी की टीम घोषित होने के बाद वह नेट्स पर काफी मेहनत कर रहे थे। वह काउंटी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। एक पिता और कोच के नाते मैं कह सकता हूं कि वह टीम में वापस क्यों नहीं आ सकते? गौरतलब है कि पुजारा के पिता को उनकी वापसी का पूरा भरोसा है।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में टीम इंडिया की हार के बाद काफी सवाल खड़े हुए थे। टीम इंडिया में बदलाव की मांग भी लगातार उठ रही थे। फैन्स में भी नाराजगी देखी गई। इसकी गाज पुजारा के ऊपर गिरी। ऐसा भी नहीं था कि पुजारा के अलावा सभी का प्रदर्शन परफेक्ट था।

विंडीज दौरे पर टीम इंडिया में ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है। हालांकि ये दोनों ही खिलाड़ी ओपनर हैं। पुजारा मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं। उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी से भर पाना आसान काम नहीं होगा।

पुजारा को इससे पहले भी टीम से बाहर किया गया था। दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद वह बाहर किये थे लेकिन रणजी और काउंटी खेलकर वह वापसी करने में सफल रहे थे। देखना होगा कि इस बार वह कब तक वापसी कर पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+