अक्षर पटेल की हुई दिग्गज खिलाड़ी से तुलना, बेहतर खेलते रहे तो उसके लिए ही बन जाएंगे खतरा

नई दिल्ली, 26 जुलाई: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस इस बात पर यकीन करते हैं कि अक्षर पटेल अगले साल होने वाले वनडे विश्वकप के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। अक्षर पटेल एक ऐसे ऑलराउंडर के तौर पर उभरे हैं जो कसी हुई गेंदबाजी करने के अलावा बहुत ही आक्रमक बैटिंग भी कर सकता है। भारत के पास वैसे तो स्पिन ऑलराउंडर में और भी विकल्प मौजूद हैं लेकिन अक्षर पटेल ने सबसे अलग किस्म का खेल दिखाया है।

नैसर्गिक तरीके से शॉट खेलने की क्षमता

नैसर्गिक तरीके से शॉट खेलने की क्षमता

पटेल के पास नैसर्गिक तरीके से शॉट खेलने की क्षमता है जिसके कारण वह कुछ स्थापित खिलाड़ियों के लिए खतरा बन सकते हैं। हमने पटेल की प्रतिभा की एक झलक तब देखी जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में 64 रनों की पारी खेली जिसने भारत को हारा हुआ मुकाबला जीत कर दिखा दिया। 182.88 के स्ट्राइक रेट पर खेली गई पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए गए थे और वेस्टइंडीज के जबड़े से जीत छीन ली गई।

रवींद्र जडेजा के पीछे अक्षर पटेल

रवींद्र जडेजा के पीछे अक्षर पटेल

वैसे तो रवींद्र जडेजा भी बिल्कुल अक्षर पटेल के स्टाइल के ऑलराउंडर है लेकिन दोनों में फिर भी कुछ अंतर है। भले ही जडेजा पटेल की तरह की गेंदबाजी कर सकते हैं लेकिन अक्षर पटेल अपनी जटिल गेंदबाजी से लंबे समय तक किफायती होने का हुनर रखते हैं जबकि विपक्षी टीम में एक मजबूत बाएं हाथ का बल्लेबाज जडेजा पर आगे बढ़ कर चार्ज कर सकता है। दूसरी और रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है और वे टेस्ट स्तर पर आज बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन सफेद फॉर्मेट में में उतने तूफानी खिलाड़ी नहीं है जितने अक्षर हैं।

रवींद्र जडेजा का बैकअप

रवींद्र जडेजा का बैकअप

पिछले मैच में मैच का रुख तय करने वाली पारी खेलने के अलावा अक्षर ने 9 ओवर में केवल 40 रन दिए और 1 विकेट भी हासिल किया। ये एक ऐसे मैच में हुआ जहां दोनों पारियों में मिलाकर 600 प्लस रन देखे गए। भारतीय टीम अगले साल 50 ओवर के विश्व कप की मेजबानी करेगी और स्टायरिस का मानना है कि रवींद्र जडेजा का बैकअप अक्षर पटेल के तौर पर पहले ही मौजूद हो चुका है। स्पोर्ट 18 से बात करते हुए कहा स्कॉट ने कहा कि, अगर आप भारत की पूरी ताकत की टीम को देखें तो अक्षर पटेल शायद रवींद्र जडेजा के पीछे नजर आते हैं।

स्कॉट स्टाइयरिश ने जडेजा को एक क्षेत्र में आगे बताया

स्कॉट स्टाइयरिश ने जडेजा को एक क्षेत्र में आगे बताया

"लेकिन आप लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे तो इसमें कोई शक नहीं है कि आप दोनों खिलाड़ियों को भी खिला सकते हैं। भारतीय टीम स्पिनरों को चुनना पसंद करती है और वे काफी तादात में भी है। भारत को यह पसंद आता है कि जब टर्निंग विकेट हो और स्पिनरों को अपनी भूमिका निभानी लेकिन अक्षर पटेल के पास अभी रवींद्र जडेजा जितना टर्न नहीं है।"

 अगले साल के वर्ल्ड कप में स्पिनर अपनी भूमिका निभाएंगे

अगले साल के वर्ल्ड कप में स्पिनर अपनी भूमिका निभाएंगे

"इसके अलावा भारत को अगले साल एक बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है जहां पर स्पिनर अपनी भूमिका निभाएंगे, खासकर बीच के ओवरों में। यही वे ओवर होते हैं जब दो टीमों के बीच में फर्क पैदा होता है। अक्षर पटेल ने 35 गेंदों पर 64 रन बनाए, 180 का स्ट्राइक रेट था, जिसने आप को मैच जिता कर दिया; केवल T20 क्रिकेट में ही नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट में भी ऐसा किया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+