IND vs WI 1st ODI: स्काई की 'मदद' से कैसे एक साथ प्लेइंग 11 में खेल सकते हैं ईशान किशन और संजू सैमसन
IND vs WI ODI Series 2023: भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीमें जब 27 जुलाई को पहले वनडे इंटरनेशनल मैच के लिए एक दूसरे के आमने सामने होंगी तो रोहित शर्मा के सामने ईशान किशन और संजू सैमसन में किसी एक को चुनने को लेकर सिर दर्दी रहेगी।
हालांकि, एक तरीका ऐसा भी है जो रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की मदद कर सकता है, जिससे जिससे ईशान किशन और संजू सैमसन को एक साथ टीम में जगह मिल सकती है।

लेकिन इसके लिए भारत के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को मदद करनी पड़ेगी, जो टी20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। लेकिन जब बात वनडे की आती है तो सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फेल नजर आते हैं। उन्होंने 23 मैचों में 24.05 की औसत के साथ 433 रन बनाए हैं। 32 साल के सूर्यकुमार यादव ने 50 ओवर के फॉर्मेट में 2 अर्धशतक लगाए हैं और अपने मौकों को भुनाने में नाकामयाब रहे हैं।
सच यह है कि पिछली तीन वनडे पारियों में भी स्काई को जीरो ही मिला है। दूसरी ओर, ईशान किशन वेस्टइंडीज के हालात काफी अच्छे से जानते हैं क्योंकि वे टेस्ट मैच खेलकर आ रहे हैं। ईशान किशन ने 14 मैचों में 42.5 औसत से रन बनाए हैं।
इसके अलावा ये खिलाड़ी अपने 10वें मैच दोहरा शतक भी लगा चुका है। ईशान एक बाए हाथ के बल्लेबाज हैं, जो लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को भी फिट करते हैं।
ये भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2023: संजय मांजरेकर ने चुनी भारत की संभावित टीम, इस सीनियर को मिली सरप्राइज एंट्री
दूसरी ओर, संजू सैमसन एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो मौको मिलने के हकदार हैं। भारत को मिडिल ऑर्डर में एक मैच विनर भी तैयार करना है। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल रिकवरी से गुजर रहे हैं। सैमसन पर दांव लगाने में कोई बुराई नजर नहीं आती।
सूर्यकुमार यादव बिना शक के महान प्रतिभा के धनी हैं, और उनको मौका देना या ना देना पूरी टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है। उन्हें टीम में लिया गया है तो टीम ने उनके वनडे भविष्य को लेकर जरूर कुछ सोचा है।












Click it and Unblock the Notifications