संजू सैमसन और शुभमन गिल के पास शानदार मौका, फ्लोरिडा में होगी बैटिंग विकेट, वसीम जाफर ने दी सलाह
IND vs WI: भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वसीम जाफर को लगता है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच फ्लोरिडा में होने जा रहे चौथे T20 इंटरनेशनल मैच की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी होगी।
जाफर ने संजू सैमसन और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों से बड़ा स्कोर बनाने का आग्रह किया है ताकि वह अच्छी फॉर्म भी ढूंढ सके।

दोनों खिलाड़ियों ने कैरेबियाई दौरे पर मिले मौकों का बहुत अच्छा फायदा नहीं उठाया है। T20 क्रिकेट में तो वे बिल्कुल भी प्रभावित करने वाले नहीं रहे हैं, जो भारतीय खेमे में चिंता की बात है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए वसीम जाफर ने कहा, "संजू सैमसन को रन बनाने बाकी है। यह हाई स्कोरिगं ग्राउंड है, जहां गेंद बल्ले पर आती है और वे यहां बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे। चाहे वह हो या शुभमन या जायसवाल, अगर आप खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, तो आपको इससे बेहतर पिच नहीं मिल सकती है। इसलिए उन्हें इसका जितना संभव हो, उतना फायदा उठाना चाहिए।"
वसीम जाफर वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पावेल की लीडरशिप से प्रभावित है। पावेल ने अपनी बल्लेबाजी से इस सीरीज में जान फूंकी है और कैरेबियन टीम 2-1 से आगे है।
जाफर कहते हैं, "ऐसे लगता है कि पावेल ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी ली है और सीरीज में अपना सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है। निकोलस पूरन के बाद वेस्टइंडीज की बैटिंग अगर किसी पर निर्भर करेगी तो वे पॉवेल होंगे।"
वसीम जाफर आगे कहते हैं, "निकोलस पूर्ण उनके टंर्प कार्ड हैं। वह बड़े रन बनाने में काफी अहम होंगे। क्योंकि पॉवेल को छोड़कर बाकी बल्लेबाज ज्यादा मौके को नहीं बना रहे हैं, उनको बेहतर करने की जरूरत है।"
भारतीय टीम ने अपने पिछले मुकाबले में इस चीज को महसूस किया है कि वेस्टइंडीज खेमा कहीं ना कहीं निकोलस के ऊपर कुछ ज्यादा ही निर्भर करता है। अगर वे इस बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज को जल्द ही आउट करने में सक्षम होते हैं तो इस सीरीज को दो-दो से बराबर कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications