IND vs WI 3rd ODI: IPL के इस स्टार गेंदबाज को आखिरी वनडे में मिल सकता मौका, देखें संभावित Playing 11
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद ने खेला जाएगा।
त्रिनिदाद, 26 जुलाई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद ने खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया में पहले ही दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। ऐसे में अब शिखर धवन की नजर जहां क्लीन स्वीप पर होगी तो वहीं विंडीज कप्तान निकोलस पूरन आत्म सम्मान बचाने के लिए इस मैच को जीतना चाहेंगे। आखिरी वनडे में भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम मैनेजमेंट बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकता है।

अर्शदीप सिंह कर सकते हैं डेब्यू
कप्तान शिखर धवन के साथ शुभमन गिल या ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। धवन ने सीरीज में अब तक 110 रन तो वहीं गिल ने 107 रन बनाए हैं। वहीं तीन नंबर पर ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है। किशन पारी की शुरुआत करने में भी सक्षम हैं। मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और दीपक हुड्डा के कंधों पर रह सकती है। अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर ऑलराउंडर की भूमिका अदा करेंगे। वहीं तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। अर्शदीप ने आईपीएल 2022 में शानदार गेंदबाजी की थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: शिखर धवन, शुभमन गिल/ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
- वेस्टइंडीज: शाई होप, ब्रैंडन किंग, शमर ब्रूक्स, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान, विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर / गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, रोमारियो शेफर्ड।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन , संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
- वेस्टइंडीज टीम: निकोलस पूरन (कप्तान), शमरह ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, कीसी कार्टी, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।












Click it and Unblock the Notifications