IND vs WI 3rd ODI : श्रेयस अय्यर और पंत ने दिखाया दम, विंडीज को मिला 266 रनों का लक्ष्य

India vs west indies

अहमदाबाद : भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे मैच में श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत के दम पर विंडीज के खिलाफ सभी विकेट खोकर 265 रनों का लक्ष्य रखा। अय्यर ने 111 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें 9 चाैके शामिल रहे। वहीं पंत ने 54 गेंदों में 6 चाैके व 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। दोनों के आउट होने के बाद भारत की पारी एक बार फिर मुश्किल में थी, लेकिन वाशिंगटन सुंदर और दीपक चाहर ने सातवें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की। सुंदर ने 33 और चाहर ने 38 रन बनाए। जेसन होल्डर सबसे सफल गेंदबाज रहे। जेसन होल्डर ने 4 विकेट लिए, जबकि अल्जारी जोसेफ व हेडन वाल्श ने 2-2 विकेट लिए। ओडियन स्मिथ व फेवियन एलन को 1-1 विकेट मिला।

यह भी पढ़ें- IND vs WI : कोहली का साथ नहीं दे रही किस्मत, 3 मैचों में बना सके सिर्फ इतने रन

इससे पहले शिखर धवन और रोहित शर्मा एक बार फिर ओपनर में खेलते नजर आए। रोहित ने पहले ओवर में चौका लगाया। हालांकि चौथे ओवर में टीम इंडिया को दो झटके लगे। तीसरी गेंद पर अल्जारी जोसेफ ने रोहित (13) को लगाया और पांचवीं गेंद पर विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली 32वीं बार आउट हुए हैं, जिसमें सचिन तेंदुलकर (34) सबसे आगे हैं। टाॅप तीन बल्लेबाजों के 42 रन पर लौटने के बाद, अय्यर और पंत पर ने टीम को संभाला। अय्यर ने 74 गेंदों में अपना 9वां वनडे अर्धशतक पूरा किया तो पंत ने 47 गेंदों में अर्धशतक बनाया। हालांकि पंत 56 रन बनाकर आउट हो गए भारत का चौथा विकेट 152 रन पर गिरा।

इसके बाद अच्छी फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव फेल हो गए। उन्हें फैबियन एलन ने 6 रन पर आउट कर दिया। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे, साथ ही वाशिंगटन सुंदर भी संभलकर खेल रहे थे। लेकिन 38वें ओवर में हेडन वॉल्श ने अय्यर को आउट कर दिया। फिर शार्दुल की जगह आज मौका पाने वाले दीपक चाहर ने शानदार शाॅट लगाए। उन्होंने 7वें विकेट के लिए वाशिंगटन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। उन्होंने हेडन वॉल्श के एक ओवर में 4,4,6 रन बनाए। अंत में दीपक जेसन होल्डर के धीमे बाउंसर पर आउट हो गए। उन्होंने 38 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेली। वाशिंगटन ने 33 रन बनाए और भारत को 10 विकेट पर 265 तक पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+