IND vs WI: ध्रुव जुरेल पर फूटा कुलदीप यादव का गुस्सा, बीच मैदान में दी गाली! वीडियो हो रहा वायरल

IND vs WI 2nd Test Kuldeep Yadav: वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन खेलते हुए दो विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। टीम अब भी भारत से 97 रन पीछे है। इस मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शानदार गेंदबाजी के कारण सुर्खियों में रहे, लेकिन इस बीच विकेटकीपर ध्रुव जुरेल से एक कैच छूटने पर उनकी नाराजगी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ध्रुव जुरेल से छूटा कैच (IND vs WI 2nd Test Kuldeep Yadav)

यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के 58वें ओवर में हुई। कुलदीप यादव अपने शानदार स्पैल में तीन विकेट ले चुके थे और पांच विकेट पूरे करने के करीब थे। जब एंडरसन फिलिप ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की तो गेंद उनके ग्लव्स को छूकर हवा में उछल गई। विकेट के पीछे खड़े ध्रुव जुरेल गेंद की गति का सही अंदाज़ा नहीं लगा पाए और गेंद उनके आगे गिर गई, जिससे कुलदीप के हाथ से विकेट का मौका फिसल गया।

IND vs WI 1

कुलदीप ने पूरे किए पांच विकेट हॉल

वीडियो में कुलदीप यादव को इस मौके को गंवाने पर गुस्से में जुरेल पर भड़कते हुए देखा गया। क्योंकि वह अपने करियर के पांचवें पांच-विकेट हॉल से चूक गए थे। कुलदीप ने जुरेल के मैदान पर सबके सामने गाली तक दे डाली। हालांकि, इस निराशा के बावजूद कुलदीप ने अपनी गेंदबाजी जारी रखी और अंतत उन्होंने अपना 'पंजा' पूरा किया। उन्होंने अपने 27वें ओवर में जयडेन सील्स को एलबीडब्ल्यू आउट कर वेस्टइंडीज की पारी को 248 रनों पर समेट दिया और अपना पांचवां फाइव-फेर (5/82) पूरा किया।

भारत ने दिया था फॉलो-ऑन

लंच से पहले कुलदीप ने लगातार 10 ओवर का शानदार स्पेल डाला और शाई होप, टेविन इमलाच और जस्टिन ग्रेव्स को आउट कर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया था। वेस्टइंडीज की टीम भारत के पहली पारी के स्कोर से 270 रन पीछे रह गई। पिच बल्लेबाज़ी के लिए कठिन होती जा रही थी, जिसे देखते हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तुरंत फॉलो-ऑन देने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+