IND vs WI: शाई होप, पूरन ने भारतीय गेंदबाजी को उधेड़ा, वेस्टइंडीज ने दिया 312 रनों का टारगेट

त्रिनिदाद, 24 जुलाई: वेस्टइंडीज की टीम ने लगातार दूसरे वनडे मुकाबले में पूरे 50 ओवर खेलने का हिसाब रखकर खुद को बहुत बेहतर तरीके से निखारा है। शाई होप (125) और कप्तान निकोलस पूरन (77) की पारियों के चलते वेस्टइंडीज ने लगातार दूसरे मैच में भारत के खिलाफ 50 ओवर खेलकर 300 प्लस का स्कोर खड़ा किया। होप ने वनडे करियर का शानदार शतक पूरा किया और पूरन के साथ तेज शतकीय साझेदारी करके भारत को 312 रन का टारगेट देने में अहम भूमिका अदा की।

IND vs WI 2nd ODI: West Indies set 312 runs target to India, Shai Hope score century

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और ओपनर शाई होप की शतकीय पारी के इर्द-गिर्द अपनी इंनिंग को चलाया। वनडे क्रिकेट में अलग की स्तर के बल्लेबाज होप ने इस फॉर्मेट में अपना 13वां शतक लगाया। इस बार उनको साथी सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स का साथ मिला जिन्होंने 23 गेंदों पर तेज 39 रन बनाए। इसके बाद शामराह ब्रुक्स ने भी 36 गेंद पर 35 रन की पारी खेली। मेयर्स को हुड्डा ने अपनी गेंद पर कैच किया और ब्रुक्स को अक्षर पटेल ने धवन के हाथों चलता किया।

इसके बाद चहल ने भी धवन के हाथों ब्रेडन किंग को जीरो पर आउट कराकर भारत को मैच में लाने की कोशिश की जो कप्तान निकोलस पूरन ने पूरी तरह से असफल कर दी।

पूरन ने होप के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और 77 गेंदों पर 6 छक्के वाली 74 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। इस पारी ने विंडीज को जवाबी हमला करने का मौका दिया। पूरन को ठाकुर ने बोल्ड किया था।

अब तक शाई होप को शतक लगाने का बढ़िया प्लेटफॉर्म मिल चुका था। उन्होंने लगातार दो छक्के लगाए और रॉवमैन पॉवेल के साथ अंतिम ओवरों में स्कोर को 300 प्लस करने की ओर चल पड़े। लेकिन ताकतवर पॉवेल ने छक्का मारने के बाद एक और शॉट सीधा श्रेयस अय्यर के हाथों में खेल दिया।

साई होप 49वें ओवर में 135 गेंदों पर 115 रनों की पारी खेली। उन्होंने 8 चौके व तीन छक्के लगाए।

भारतीय गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल को विंडीज ने इस सीरीज में खासतौर पर निशाना बनाया है। चहल बड़े दिल के बॉलर हैं लेकिन इस बार उनके पैतरे काम नहीं कर पाए। उन्होंने 9 ओवन में 69 रन देकर 1 विकेट लिया। दूसरे स्पिनर अक्षर पटेल जबकि 10 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लेने में शानदार थे। यहां तक की दीपक हुड्डा ने भी 9 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट लिया।

लगातार प्रतिभा से ज्यादा मौका पा रहे आवेश खान को इस मुकाबले में 6 ओवर में 54 रन मिले। हालांकि उम्मीद है उनको लंबा मौका अभी मिलता रहेगा। वैसे तो शार्दुल ठाकुर भी खास नहीं नजर आए लेकिन वे विकेट निकालना जानते हैं। उन्होंने 7 ओवर मं 54 रन देकर तीन विकेट लिए।

मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया जिन्होंने 10 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+