इन दो हस्तियों ने निभाया ऐसा साथ, दिनेश कार्तिक बोले- फिनिशर बनकर आ गया मजा
त्रिनिदाद, 30 जुलाई: दिनेश कार्तिक वेस्टइंडीज दौरे पर अपने लिए आखिरी मौके को भुनाने जैसी स्थिति में आए थे क्योंकि वे इंग्लैंड में कुछ खास नहीं कर सके थे। ऐसा पहले भी होता आया है कि कार्तिक बहुत अच्छे बल्लेबाज होने के बाद अपनी जगह टीम से खोते रहे हैं लेकिन इस बार वक्त और मेहनत दोनों का साथ दिखाई दे रहा है।
डीके ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में तब एक मैच पलटने वाली खेल दी जब रोहित को छोड़कर बाकी सब बल्लेबाज फेल हो गए थे। (कवर फोटो सौजन्य- ट्विटर @DineshKarthik)

एक और जबरदस्त फिनिशिंग
कार्तिक ने ऐसे में निचले क्रम पर अंत तक नाबाद रहते हुए मात्र 19 गेंदों पर 41 रन बना डाले और अंत में प्लेअर ऑफ द मैच साबित हुए। ये रन कार्तिक की विश्वसनीयता को बढ़ावा देंगे। अब कार्तिक भारत के वर्ल्ड कप अभियान का अहम हिस्सा दिखने लगे हैं। इसके बावजूद उनको सतर्क रहना होगा क्योंकि अभी मेगा इवेंट से पहले कई मैच बाकी हैं। वे आने वाले मैचों में भी छाप छोड़ पाए तो भारत फुल स्ट्रेंथ की टीम में भी कार्तिक के लिए जगह ढूंढ लेगा। रोहित और द्रविड़ का पूरा भरोसा फिलहाल कार्तिक पर है और ये इस बल्लेबाज के लिए बड़ी बात है। वे इसके लिए कप्तान और कोच के शुक्रगुजार हैं।

फिनिशर की भूमिका काफी पसंद आ रही है
फिनिशर की भूमिका का आनंद लेने वाले कार्तिक को इंडियन प्रीमियर लीग में कई दबदबे वाली पारियां खेलने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापस बुलाया गया है।
कार्तिक ने एक बार फिर अपना कौशल दिखाया। कार्तिक ने चार चौके और दो छक्के लगाए, जिससे भारत एक ऐसे विकेट पर मजबूत स्थिति में पहुंच गया, जिस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था।
खेल शुरू होने के बाद कार्तिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया तो प्रेजेंटेशन में बोलते हुए कार्तिक ने कहा कि उन्हें फिनिशर की भूमिका काफी पसंद आ रही है।

रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ का भरपूर साथ
"विकेट थोड़ा चिपका सा था था। शुरू करने के लिए एक अच्छा विकेट नहीं था लेकिन एक बार सेट होने के बाद, आपको विकेट की गति मिली और आपने महसूस किया कि आप किस तरह के शॉट खेल सकते हैं। मुझे इसमें (फिनिशर की भूमिका) बहुत मजा आ रहा है। यह एक बहुत ही दिलचस्प भूमिका है। इस भूमिका में आप बहुत ज्यादा सेट तो नहीं हो सकते, लेकिन टीम पर प्रभाव डाल सकते हैं। आपको कप्तान और कोच के समर्थन की जरूरत है और मेरे पास यह काफी है।

अंतिम ओवरों में क्या प्रक्रिया अपनाते हैं कार्तिक
खेल के अंतिम ओवरों में उनकी प्रक्रिया के बारे में पूछे जाने पर, कार्तिक ने कहा कि किसी को अपनी स्थिति और माहौल के बारे में बहुत जागरूक होना चाहिए।
"विकेट का आकलन करना महत्वपूर्ण है। किसी भी दिन, आखिरी तीन-चार ओवर जो आप बल्लेबाजी करते हैं, आपको बहुत सी चीजों की जानकारी होनी चाहिए जैसे कि गेंद का आकार, गेंद कितनी सॉफ्ट है, विकेट आदि। ये थोड़ी सी चीजें हैं जो थोड़े अभ्यास के साथ आती हैं।"
(सभी फोटो सौजन्य- Fancode/Twitter)












Click it and Unblock the Notifications