IND vs USA: वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला कल, इस खतरनाक टीम से होगा सामना, ऐसे देख सकेंगे LIVE
IND vs USA, Live Streaming: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का महाकुंभ यानी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरुआत कल यानी शनिवार 7 फरवरी से होने जा रही है। भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका (USA) के खिलाफ भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहा है।
जबरदस्त फॉर्म से गुजर रही है भारतीय टीम (IND vs USA, Live Streamng)
पिछले 11 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 10 में जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज फतह करने के बाद भारत ने हाल ही में वार्म अप मैच में भी दक्षिण अफ्रीका को मात देकर अपनी तैयारियों का लोहा मनवाया है। इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। साल 2024 वर्ल्ड कप की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले यादव के लिए कप्तान के तौर पर यह पहला बड़ा आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट है।

अमेरिकी टीम दे सकती है चुनौती
दूसरी ओर अमेरिकी टीम को भले ही टूर्नामेंट में अंडरडॉग माना जा रहा हो, लेकिन पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम को हराकर उन्होंने साबित कर दिया था कि वे किसी भी दिन उलटफेर कर सकते हैं। कप्तान मोनांक पटेल और तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर टीम के मुख्य स्तंभ हैं, जिन पर भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को रोकने की जिम्मेदारी होगी।
ऐसे देख सकेंगे लाइव
शुक्रवार यानी 7 फरवरी को शाम 7 बजे मैच की शुरुआत होगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें बनी हुई है। टीवी पर इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं फैंस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
पिच से किसे मिलेगा फायदा
मुंबई की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन शाम के समय समुद्र के किनारे होने के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआती स्विंग मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम ओस के प्रभाव को देखते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।
संभावित प्लेइंग इलेवन (Predicted XI)
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
USA: एंड्रीज गॉस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, शैडली वैन शल्कविक, जेसी सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान।












Click it and Unblock the Notifications