IND vs UAE: क्या संजू सैमसन को मिला पहले मैच में मौका? प्लेइंग इलेवन में शामिल ये 11 धुरंधर
IND vs UAE Playing 11: एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है और अब बारी है भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच ग्रुप-ए के दूसरे टी20 मुकाबले की। बुधवार शाम को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। संजू सैमसन को लेकर इस मुकाबले से पहले चर्चाएं तेज थी।
शुभमन गिल पर रहेगी नजर (IND vs UAE Playing 11)
इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी चर्चाएं हो रही थी। लंबे समय बाद वापसी कर रहे शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है और वह ओपनिंग में नजर आ सकते हैं। गिल के साथ अबकी बार युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा को मौका मिलने की उम्मीद है। वहीं, मध्यक्रम में तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव भारतीय बल्लेबाज़ी को मज़बूती देंगे।

इन खिलाड़ियों को मिली जगह
हार्दिक पंड्या बतौर ऑलराउंडर टीम को बैलेंस देंगे। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन को मिली है। साथ ही शिवम दुबे और अक्षर पटेल को भी ऑलराउंडर के तौर पर टीम में जगह मिली है। गेंदबाज़ी विभाग की कमान जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के कंधों पर है। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर जीत के साथ एशिया कप का आगाज करना चाहेगी।
संयुक्त अरब अमीरात (प्लेइंग इलेवन): मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (डब्ल्यू), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती












Click it and Unblock the Notifications