IND VS SRI: भारत पर बरसे अख्तर, कहा-'मैदान पर चिल्लाते दिखे रोहित शर्मा, इंडिया के लिए वेकअप कॉल'
Asia Cup 2022: Sri Lanka beat India by six wickets: एशिया कप 2022 सुपर-4 मैच में भारत को श्रीलंका के हाथों एक करारी शिकस्त मिली है। भारत की फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अब ना के बराबर है क्योंकि वो तभी आगे खेल सकता है, जब पाकिस्तान अपने दोनों मैच हार जाए, जो कि नामुमकीन सा है। फिलहाल ये क्रिकेट है और यहां पर कभी भी कुछ भी हो सकता है। लेकिन कल के मैच में जिस तरह से इंडिया ने प्रदर्शन किया, उसकी काफी आलोचना हो रही है।

'अनकंफर्टेबल दिखे रोहित शर्मा'
आलोचना करने वालों में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी शामिल है, जिन्होंने मैच के बाद अपने You Tube Channel पर जमकर भारत को धोया और कैप्टन रोहित शर्मा को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि 'मैदान पर रोहित शर्मा काफी अनकंफर्टेबल दिखे, वो चिल्ला रहे हैं, गुस्सा कर रहे हैं लेकिन ऐसा होना नहीं चाहिए।'

' ये भारत के लिए वेकअप कॉल है'
उन्होंने आगे कहा कि ' ये भारत के लिए वेकअप कॉल है, इंडिया का परफॉर्मेंस क्या है? अब भारत को इस बारे में सोचना है कि अब उसे यहां से कहां जाना है। एक गलती आपको नहीं करनी है कि कप्तान नहीं हटाना है।'
'तीन मैच में तीन इलेवन टीम हमें देखने को मिली'
उन्होंने कहा कि 'तीन मैच में तीन इलेवन टीम हमें देखने को मिली है, अब वो खुद ही तय करें कि कौन सी इलेवन टीम बेहतर है। ''

'... सब सही नहीं चल रहा है'
अख्तर ने ये भी कहा कि 'जब टीम में रोज-रोज बदलाव होते हैं, तभी समझ लेना चाहिए कि कि सब सही नहीं चल रहा है। रोहित शर्मा के कुछ फैसले समझ के परे हैं, कभी वो पंत को आउट कर देते हैं, तो कभी अश्वीन को ले आते हैं, कभी वो कार्तिक तो कभी बिश्नोई को बाहर बिठा देते हैं।'
बॉलिंग को सुधारने की जरूरत
'फिलहाल भारत को अपनी बॉलिंग को सुधारने की जरूरत है, मैं तो चाहता था कि सुपर संडे में भारत और पाकिस्तान फिर मिले लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल है।'
'पाकिस्तान ने अमेजिंग कमबैक किया'
उन्होंने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कहा कि 'ये उनका अमेजिंग कमबैक है। एक ही मैच जीता है अभी तक लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसा कमबैक केवल पाकिस्तान ही कर सकता है। अल्लाह करे कि वो इसी तरह आगे बढ़े और खिताब अपने नाम करे।'












Click it and Unblock the Notifications