IND vs SL: यूजर ने पहले ही कर दी कोहली के आउट होने की सटीक भविष्यवाणी, सहवाग भी हुए हैरान

नई दिल्ली, 4 मार्च: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने 100वें टेस्ट मैच में भी कुछ खास कारनामा नहीं दिखा पाए। विराट 45 रन बनाकर बाएं हाथ के स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। यह सिलसिला कई महीनों से चला आ रहा है कि विराट कोहली अपनी ठोस शुरूआत को शतक या बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे है। विराट के 100वें टेस्ट मैच में भी यह सिलसिला कम से कम पहली पारी में तो बरकरार रहा और विराट विराट ने आउट होने से पहले 5 चौके लगाए और 76 गेंदों का सामना करते हुए 45 रनों की पारी खेली।

विराट कोहली के आउट होने की सटीक भविष्यवाणी

विराट कोहली के आउट होने की सटीक भविष्यवाणी

इसी बीच एक हैरानी भरा ट्वीट हुआ था जिसमें विराट कोहली के आउट होने की सटीक भविष्यवाणी पहले ही कर दी गई थी। एक ट्विटर यूजर ने इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर 4 मार्च को 12:46 am पर किया। इसमें लिखा था- कोहली अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक नहीं बना पाएंगे। वे 100 गेंदों पर 45 रन बनाएंगे जिसमें चार खूबसूरत कवर ड्राइव्स लगाए जाएंगे और फिर एम्बुलडेनिया उनके स्टम्प बिखेर देंगे और कोहली अपनी हैरानी व्यक्त करेंगे और फिर निराशा में अपनी सिर हिलाएंगे।

वीरेंद्र सहवाग ने भी हैरानी जताई है

हैरानी की बात यह है कि विराट कोहली के आउट होने में ये सब चीजें हुई हैं। केवल उन्होंने 100 गेंदों की जगह 76 बॉल का ही सामना किया जिसमें 5 चौके लगाए। उनको लसिथ एम्बुलडेनिया ने बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया। इसके बाद कोहली हैरानी से सिर हिलाते हुए दिखाई दिए।

इतने सटीक ट्वीट पर वीरेंद्र सहवाग ने भी हैरानी जताई है और यूजर की भविष्यवाणी की तारीफ की है। सहवाग ने लिखा है- वाह!

कोहली को भेंट की गई स्पेशल कैप-

कोहली को भेंट की गई स्पेशल कैप-

विराट कोहली जब बैटिंग के लिए मैदान में आए तो भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। यहां तक कोहली द्वारा बनाए गए हर रन पर तालियां बज रही थी।

इससे पहले कोहली को टीम मैनेजमेंट ने भी सम्मानित किया। उनको विशेष कैप टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ द्वारा भेंट की गई। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं।

मैच का पहला दिन समाप्त-

मैच का पहला दिन समाप्त-

इसी बीच टेस्ट का पहला दिन समाप्त हो गया है और भारत ने 85 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लिए हैं। भारत के सभी बल्लेबाजों को इस मैच में बढ़िया शुरुआत मिली है। मयंक अग्रवाल ने 33, रोहित शर्मा ने 29, हनुमा विहारी ने 58, श्रेयस अय्यर ने 27 रनों का योगदान दिया।

ऋषभ पंत की बैटिंग सबसे उल्लेखनीय रही जिन्होंने 97 गेंदों पर तूफानी तेवर दिखाते हुए 96 रनों की पारी खेली। इस दौरान 9 चौके और 4 छक्के लगाए। रविंद्र जडेजा ने 82 गेंदों पर 45 रनों का योगदान दिया है और वे अभी नाबाद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+