शेन वार्न की मौत बताती है, जिंदगी का कोई भरोसा नहीं- विराट कोहली

मोहाली, 5 मार्च: ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न के शुक्रवार को 52 वर्ष की आयु में निधन के बाद बल्लेबाज विराट कोहली ने शनिवार को श्रद्धांजलि दी। प्रतिष्ठित स्पिनर का थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्पिनर शेन वार्न के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ा नुकसान बताया।

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त किया। कोहली ने उनके निधन को अप्रत्याशित बताया और वह अभी भी इस खबर से सदमे और अविश्वास में हैं।

मैं यहां अविश्वास और सदमे में खड़ा हूं

मैं यहां अविश्वास और सदमे में खड़ा हूं

कोहली ने कहा, "हमें कल रात शेन वार्न के निधन के बारे में दुखद खबर मिली। ईमानदारी से कहूं तो हम जीवन में जो भी करते हैं, उस पर चलते रहते हैं, हम जो वर्तमान में करते हैं सब कुछ उसके बारे में सोचते रहते हैं, इसी में गलत और सही चीजों को लेकर सोचते रहते हैं। हमें बहुत जल्दी एहसास हुआ कि जीवन कितना गैर भरोसेमंद है। हमें बस उन सभी क्षणों के लिए आभारी होना चाहिए जिसमें हम जीवित हैं। 52 वर्ष की आयु में गुजरना एक ऐसी चीज है जो पूरी तरह से है अप्रत्याशित और वे बहुत जल्दी चले गए हैं। मैं यहां अविश्वास और सदमे में खड़ा हूं।"

कोहली ने वार्न के निधन पर आगे कहा-

कोहली ने वार्न के निधन पर आगे कहा-

"मैंने उन्हें मैदान के बाहर भी जाना। उनका व्यक्तित्व करिश्माई था, मैं समझ सकता हूं वह मैदान पर क्या कमाल करते होंगे। वह एक ईमानदार व्यक्ति थे, जब भी आप उनसे बातचीत करते थे आपको ये पता लग जाता था। आप उनमें जुनून देख सकते हैं, वह हर बार जानते थे कि वह क्या कह रहे थे क्योंकि उनमें इतनी स्पष्टता थी। वह सबसे महान स्पिनर थे जिसे मैंने कभी भी खेल में खेला है।

"कहने की जरूरत नहीं है कि वह निश्चित रूप से मिस किए जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि हम चीजों को जीवन में सही नजरिए से देख सकते हैं, यह जानकर कि चीजें कितनी अप्रत्याशित हैं। उनके परिवार, उनके करीबी लोगों, उनके बच्चों और उनके माता-पिता के प्रति मेरी गहरी संवेदना, मुझे पता है कि कितना मुश्किल है। उन्हें हमारा पूरा समर्थन है और वे हमारे विचारों में हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

Recommended Video

    Former Pacer Madan Lal condoles Shane Warne on his sudden demise | वनइंडिया हिंदी
    क्रिकेट की दुनिया में हर तरफ शोक-

    क्रिकेट की दुनिया में हर तरफ शोक-

    लेग स्पिनर को उनकी जादुई गेंदबाजी के लिए जाना जाता था और उन्होंने कुल 1001 इंटरनेशनल विकेट लिए। वह 1,000 अंतरराष्ट्रीय विकेटों के शिखर पर पहुंचने वाले पहले गेंदबाज बने।

    भारतीय टीम इस समय श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में टेस्ट मैच खेल रही है जहां दूसरे दिन दोनों टीमों ने वार्न के निधन पर मौन भी रखा और उनके सम्मान में बाजुओं पर काला बैंड बांधकर खेल रहे हैं। मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने शतक लगा दिया है। यह उनके करियर का दूसरा टेस्ट शतक है और भारतीय टीम अब 500 के स्कोर की ओर बढ़ चली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+