IND vs SL Live: भारत-श्रीलंका में टक्कर आज, कब और कहां देखें पहला टेस्ट फ्री में लाइव?

IND vs SL Test Live Telecast: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दोनों टीमें आज 15 अगस्त को गॉल में पहले टेस्ट के लिए आमने-सामने होंगी। भारत में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है, टीम इंडिया मैदान पर उतरकर धमाल मचाना चाहेगी।

भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि श्रीलंका की कमान धनंजया डी सिल्वा संभाल रहे हैं। भारतीय टीम कई प्लेयर्स की चोट से परेशान रही है। जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन जैसे प्लेयर्स इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

IND vs SL

भारत-श्रीलंका के बीच कहां खेला जाएगा पहला टेस्ट?

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। मुकाबला 19 अगस्त तक चल सकता है, हालांकि नतीजा इससे पहले भी निकल सकता है। टॉस का समय सुबह 9:30 बजे है।

टीवी पर कहां देख सकते हैं लाइव?

भारतीय क्रिकेट फैंस इस टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं। हालांकि चैनल आपके पैकेज में होना चाहिए, मैच के समय भी इसे लिया जा सकता है। सुबह 10 बजे से बहर्तीय फैन्स मैच का आनंद ले सकते हैं।

भारत-श्रीलंका टेस्ट फ्री में कैसे देखें?

डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच के प्रसारण की जानकारी सामने आई है। खास तौर पर DD Free Dish इस्तेमाल करने वाले दर्शकों के लिए यह विकल्प अहम है। यानी जिन लोगों के पास पेड स्पोर्ट्स चैनल का सब्सक्रिप्शन नहीं है, उनके लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

मोबाइल पर कैसे देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट?

अगर आप टीवी की जगह मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं तो मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv पर उपलब्ध होगी। Sony Liv ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भारत के श्रीलंका दौरे के लिए क्रिकेट कंटेंट और लाइव कवरेज उपलब्ध कराया है। हालांकि इसके लिए सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+