IND vs SL: गॉल टेस्ट में रुक गई टीमों की सांसें, केएल राहुल के शॉट से घायल श्रीलंकाई खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के पहले दिन एक खतरनाक शॉट के बाद श्रीलंकाई टीम की चिंता बढ़ गई। भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल के एक तेज स्वीप शॉट की चपेट में आकर निशान मदुश्का चोटिल हो गए। गेंद इतनी तेजी से आई कि शॉर्ट लेग पर खड़े मदुश्का को खुद को बचाने का मौका नहीं मिल पाया।
गेंद लगते ही मदुश्का दर्द से जमीन पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद मैदान पर मेडिकल स्टाफ पहुंचा और उनकी स्थिति का जायजा लिया। चोट को हल्के में नहीं लिया गया और कुछ समय बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाने का फैसला किया गया।

मदुश्का की आगे की जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जरूरी मेडिकल टेस्ट और स्कैन किए, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गेंद लगने से कोई गंभीर चोट तो नहीं आई है। फील्डर ने हेलमेट पहना हुआ था।
राहुल भी हो गए चिंतित
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान केएल राहुल भी काफी चिंतित नजर आए। जैसे ही उन्हें पता चला कि उनके शॉट से फील्डर को चोट लगी है, वह तुरंत मदुश्का का हाल जानने के लिए उनके पास पहुंचे। राहुल ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों और मेडिकल टीम के साथ मिलकर स्थिति की जानकारी ली।
क्रिकेट में बल्लेबाज के शॉट की रफ्तार कई बार फील्डरों के लिए चुनौती बन जाती है, खासकर शॉर्ट लेग जैसे बेहद नजदीकी फील्डिंग पोजीशन पर। गॉल टेस्ट में हुआ यह वाकया भी कुछ ऐसा ही था।
KL Rahul swept hard, and the ball struck the Sri Lankan player hard. He has gone off the field and has been taken to the hospital for a medical check-up. Hope he recovers soon. 💔
A good gesture from KL Rahul, who immediately went to check on him after seeing the injury. pic.twitter.com/Fp8Bg836hs
— KLassy 🏴 (@KLassified_01) August 15, 2026
राहुल और देवदत्त ने संभाली पारी
फिलहाल श्रीलंकाई टीम और फैंस को मदुश्का की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि जांच में कोई गंभीर चोट सामने नहीं आएगी और वह जल्द ही पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे। भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल का विकेट जल्दी गंवा दिया था, वह 32 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए थे। इसके बाद देवदत्त पडीक्कल और केएल राहुल ने मामला संभाल लिया, दोनों ने खबर लिखे जाने तक फिफ्टी जमाई थी।


Click it and Unblock the Notifications
