IND vs SL: आकिब-गुरनूर का नहीं होगा डेब्यू, तीन स्पिनर उतारेगा भारत, ऐसी होगी गॉल टेस्ट की प्लेइंग XI?

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर स्थिति साफ होने लगी है। गॉल की कंडीशंस को देखते हुए टीम मैनेजमेंट के सामने स्पिन गेंदबाजी को लेकर एक दिलचस्प विकल्प मौजूद है। गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्केल के बयान से संकेत मिले हैं कि भारत तीन बाएं हाथ के स्पिनरों को एक साथ मैदान पर उतार सकता है।

भारत के पास इस भूमिका के लिए रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार जैसे खिलाड़ी हैं। तीनों की गेंदबाजी का अंदाज एक-दूसरे से काफी अलग है। कुलदीप अपनी कलाई से गेंद को घुमाकर बल्लेबाजों के लिए परेशानी पैदा करते हैं, जबकि जडेजा अपनी सटीक लाइन और लगातार दबाव बनाने के लिए जाने जाते हैं। दूसरी ओर मानव सुथार पारंपरिक बाएं हाथ के स्पिनर की तरह ज्यादा फ्लाइट देकर गेंद को टर्न कराने की कोशिश करते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में वह काफी सफल रहे थे, वह उनका डेब्यू मैच था।

ind vs sl

मोर्केल ने दिया बड़ा संकेत

मॉर्केल ने माना कि इन तीनों में अलग-अलग तरह की खूबियां हैं। ऐसे में तीनों को एक साथ खिलाना भारत के लिए कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। देखना यह होगा कि कप्तान शुभमन गिल मैच के अलग-अलग फेज में इन गेंदबाजों का इस्तेमाल किस तरह करते हैं।

पिच की भी रहेगी भूमिका

गॉल की पिच भी इस फैसले में अहम भूमिका निभा सकती है। शुरुआत में सतह बल्लेबाजी के लिए अच्छी दिखाई दे सकती है, लेकिन टेस्ट आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद रहती है। यही वजह है कि भारत अपने स्पिन आक्रमण को ज्यादा आक्रामक रूप देने पर विचार कर सकता है।

तेज गेंदबाजों में कौन खेलेगा?

अगर तीन स्पिनर खेलते हैं तो तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज के साथ गोरनूर बराड़ या प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को मौका मिल सकता है। दोनों के पास टेस्ट क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन मॉर्केल ने दोनों विकल्पों पर भरोसा जताया है।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडीक्कल, शुभमन गिल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+