श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या होंगे कप्तान! रोहित शर्मा नहीं हैं फिट- रिपोर्ट्स
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम के चयन से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया अब श्रीलंका की मेजबानी करने के लिए तैयार है। श्रीलंका की टीम जनवरी के पहले हफ्ते में भारत दौरे पर आ रही है, जहां दोनों देशों के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले 2-3 दिनों में हो जाएगा। टीम के चयन से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।
रोहित की गैरमौजूदगी में हार्दिक बनेंगे कप्तान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेतन शर्मा की अगुवाई वाली निवर्तमान चयन समिति टीम इंडिया का चयन करेगी। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या टी20 सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा केएल राहुल को टीम से बाहर किया जा सकता है, जो टीम इंडिया के सीमित ओवर में उपकप्तान हैं, लेकिन इसके बावजूद भी केएल राहुल को टी20 सीरीज से बाहर किया जा सकता है। केएल राहुल टी20 विश्व कप के पहले से ही आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं।
विराट को मिल सकता है आराम
आपको बता दें कि श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को भी आराम दिया जा सकता है। वहीं वनडे सीरीज के लिए उन्हें फिर से टीम में चुने जाने की संभावना है। बात करें हार्दिक पांड्या की तो इस अनुभवी ऑलराउंडर को भारतीय टीम का टी20 फॉर्मेट के लिए कप्तान नियुक्त किए जाने की अटकलें जोरों पर हैं। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से रोहित को वनडे और टेस्ट का ही कप्तान रखे जाने की चर्चाएं चल रही हैं। हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप के ठीक बाद हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी टीम के कप्तान नियुक्त किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications